लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने क्रेन से हटाई ईसा मसीह की प्रतिमा, जावेद अख्तर बोले- सिर शर्म से झुक गया

By अमित कुमार | Updated: March 7, 2020 15:21 IST

कुछ दिन पहले कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु में ईसा मसीह की प्रतिमा हटाने का आदेश दिया था, जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने सरकार के आदेश का पालन करते हुए क्रेन से प्रतिमा को हटा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजावेद हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। जिस कारण से वह फैंस के बीच छाए रहते हैं।इससे पहले जावेद अख्तर ने ट्वीट करके कपिल मिश्रा पर निशाना साधा था और दिल्ली पुलिस को आड़े हाथों लिया।

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जावेद अख्तर अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। जावेद अख्तर सोशल माीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी बात को बेबाक अंदाज में लोगों को सामने रखते हैं। कुछ दिन पहले कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु में ईसा मसीह की प्रतिमा हटाने का आदेश दिया था, जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने सरकार के आदेश का पालन करते हुए क्रेन से प्रतिमा को हटा दिया। 

जावेद अख्तर ने सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया है। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जावेद अख्तर ने लिखा, 'वैसे तो मैं नास्तिक हूं, लेकिन एक भारतीय होने के नाते मेरा सिर शर्म से झुक गया है। कर्नाटक सरकार के आदेश पर बेंगलुरु के पास पुलिस ने ईसा मसीह की प्रतिमा को क्रेन के जरिए हटा दिया।'

Although I am an Athiest I hang my head in shame as an Indian that near Banglore a statue of Jesus was removed with a crane by the police following the orders of Karnataka Govt.— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) March 7, 2020

दिल्ली हिंसा के लिए कपिल मिश्रा पर भी साधा था निशाना 

इससे पहले जावेद अख्तर ने ट्वीट करके कपिल मिश्रा पर निशाना साधा था और दिल्ली पुलिस को आड़े हाथों लिया। जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली में हिंसा का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। सभी कपिल मिश्रा धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। एक माहौल बनाया जा रहा है, जिसमें औसत दिल्लीवासियों को यह समझाया जा रहा है कि यह सब सीएए के विरोध प्रदर्शन के कारण हो रहा है और कुछ ही दिनों बाद दिल्ली पुलिस अपने 'आखिरी समाधान' पर पहुंचेगी।

टॅग्स :जावेद अख्तरबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!