लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: 8 साल स्ट्रगल करने के बाद 'एक दो तीन' से मिली पहचान, जानिए अलका याग्निक से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

By अमित कुमार | Updated: March 20, 2020 07:20 IST

अलका ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में आई फ़िल्म 'पायल की झंकार' से की। लेकिन इस फिल्म में उनके गाने कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकें। 8 साल बाद स्ट्रगल करने के बाद अल्का याग्निक को 'तेज़ाब' (1988) के माधुरी दीक्षित पर फिल्माए उनके गीत 'एक,दो, तीन' से एक बड़ी पहचान मिली।

Open in App
ठळक मुद्देपर्सनल लाइफ की बात करें तो अलका पहली बार अपने पति नीरज कपूर से साल 1986 में दिल्‍ली में मिली थी। गुजराती परिवार से ताल्लुक रखने वाले अलका के घर का माहौल संगीतमय था, उनकी मां शुभा याग्निक शास्त्रीय गायिका थी। 

बॉलीवुड की सफल सिंगरों में से एक अलका याग्निक आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। हिंदी सिनेमा में लगातार दो दशकों तक राज करने वाली अलका आजकल सारे गा मा पा लिटिल चैंप्स में बतौर जज मौजूद हैं। अलका याग्निक का जन्म कोलकाता में हुआ। गुजराती परिवार से ताल्लुक रखने वाले अलका के घर का माहौल संगीतमय था, उनकी मां शुभा याग्निक शास्त्रीय गायिका थी। 

अलका ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में आई फ़िल्म 'पायल की झंकार' से की। लेकिन इस फिल्म में उनके गाने कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकें। 8 साल बाद स्ट्रगल करने के बाद अल्का याग्निक को 'तेज़ाब' (1988) के माधुरी दीक्षित पर फिल्माए उनके गीत 'एक,दो, तीन' से एक बड़ी पहचान मिली। अलका ने 1,114 फिल्मों के लिए 2,482 गाने गाये हैं, अलका याग्निक के गाये गाने बॉलीवुड के इतिहास के कई प्रसिद्ध गाने है। इन गानों में  गजब का है दिन , एक दो तीन, चुरा के दिल मेरा  जैसे गाने शामिल है। 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अलका पहली बार अपने पति नीरज कपूर से साल 1986 में दिल्‍ली में मिली थी। नीरज श‍िलॉन्‍ग बेस्‍ड बिजनेसमैन थे। उस समय गायिका दिल्ली ट्रेन से अपनी मां के साथ जा रही थीं और  नीरज उनकी मां के दोस्‍त के भतीजे थे और स्‍टेशन पर दोनों को रिसीव करने पहुंचे थे। यही वो पल थे जब ये दूसरे से टकराए थे। इस बाद फिर ये दोनों धीरे धीरे एक दूसरे के टच में आने लगे। कहा जाता है कि करीब 6 माह तक एक दूसरे के समझ कर इन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया था।

1988 में दोनों अपने प्यार का खुलासा परिवार से तब किया जब अलका का गाना एक दो तीन पर्दे  पर धूम मचा रहा था। हांलाकि दोनों के परिवार रिश्ते के लिए मान गए थे लेकिन दोनों का अलग अलग करियर इनके लिए परेशानी का सबब बना। इनका परिवार नहीं चाहता था भविष्य  में दूर रहने के कारण रिश्ते में कोई परेशानी आए। लेकिन अंत में इनके परिवार वालों को इनके आगे झुकना ही पड़ा। अलका और नीरज परिवार वालों को समझाने में कामयाब हुए। लिहाजा 1989 में दोनों ने शादी कर ली। 

टॅग्स :बॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!