लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड, जाने किसने क्या कहा ?

By भाषा | Updated: August 17, 2018 10:37 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर मशहूर गायिका लता मंगेशकर, दिग्गज अभिनेता रजनीकांत और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सहित कई जानीमानी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

Open in App

मुंबई, 17 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर मशहूर गायिका लता मंगेशकर, दिग्गज अभिनेता रजनीकांत और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सहित कई जानीमानी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। लता ने कहा कि वाजपेयी के निधन की खबर ने उन्हें झकझोर दिया है। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ऋषितुल्य पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, अटल बिहारी वाजपेयी जी के स्वर्गवास की वार्ता सुनके मुझे ऐसे लगा जैसे मेरे सर पर पहाड़ टूटा है, क्योंकि मैं उनको पिता समान मानती थी और उन्होंने मुझे अपनी बेटी बनाया था।’’ 

लता ने आगे लिखा, ‘‘मुझे वो इतने प्रिय थे कि मैं उनको दद्दा कहके बुलाती थी। आज मुझे वैसा दुख हुआ है जैसे मेरे पिता जी के स्वर्गवास के समय हुआ था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’ 

अभिनेता से नेता बने रजनीकांत ने वाजपेयी को ‘‘महान राजनेता’’ बताया । उन्होंने कहा, ‘‘श्री वाजपेयी जी जैसे महान राजनेता के निधन के बारे में सुनकर मैं दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’ 

प्रियंका चोपड़ा ने ‘‘दूरदर्शी विचारों’’ और देश के प्रति योगदान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।गायक विशाल ददलानी ने वाजपेयी के निधन को एक ‘दिग्गज’ का जाना करार दिया। 

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम जिन ओछे राजनीतिक भाषणों को सुनते हैं, उसकी तुलना में उनके शब्दों के बीच आने वाले ठहराव में ज्यादा प्रभाव और गंभीरता होती थी।’’ 

‘बाहुबली’ के निर्देशक एस.एस. राजमौली ने वाजपेयी को ऐसे राजनेता के तौर पर याद किया जो राजनीति में गरिमा और आत्म-सम्मान लाए।अभिनेता संजय दत्त ने वाजपेयी के निधन को देश के लिए ‘‘बड़ी क्षति’’ करार दिया। 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?