श्रीदेवी के निधन से 'परी' के पाक में बैन तक, पढ़ें पूरे हफ्ते की बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 3, 2018 03:42 PM2018-03-03T15:42:01+5:302018-03-03T15:43:14+5:30

बॉलीवुड के गलियारों में हर रोज कोई ना कोई ऐसी घटना घटित होती रहती है, जो सुर्खियों में बनीं रहती हैं। ऐसे में हर बार की तरह ये हफ्ता भी सिनेजगत के लिए खबरों से भरा रहा।

bollywood news bulletin weekend bollywood top news | श्रीदेवी के निधन से 'परी' के पाक में बैन तक, पढ़ें पूरे हफ्ते की बड़ी खबरें

श्रीदेवी के निधन से 'परी' के पाक में बैन तक, पढ़ें पूरे हफ्ते की बड़ी खबरें

मुंबई, ( 3 मार्च): बॉलीवुड के गलियारों में हर रोज कोई ना कोई ऐसी घटना घटित होती रहती है, जो सुर्खियों में बनीं रहती हैं। ऐसे में हर बार की तरह ये हफ्ता भी सिनेजगत के लिए खबरों से भरा रहा। श्रीदेवी के निधन से लेकर अनुष्का शर्मा के पाक में रिलीज पर रोक तक, इस हफ्ते कुछ खबरों ने जमकर सुर्खियां बंटोरी। आइए हम आपको इस पूरे हफ्ते की बड़ी खबरों से रुबरु करवाते हैं।

दुखदः अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार (24 फ़रवरी) को निधन हो गया है। दुबई में शनिवार रात एक पारिवारिक समरोह में उन्हें हार्ट अटैक आया। उनकी मौत के वक्त उनके पति बोनी कपूर और बेटी खुशी उनके साथ थीं। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी मुंबई में ही हैं। उनके परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय श्रीदेवी को शनिवार रात करीब 11 बजे उन्हें कार्डियाक अटैक आया था जिसे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उनका निधन हो गया।

कंगना रनौत को चाहिए देशभक्त ब्वॉयफ्रेंड, कहा- प्यार ने लगा रखी है वाट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों बिकानेर में अपनी अपकमिंग फिल्म  'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। इसी दौरान कंगना ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके ब्वॉयफ्रेंड को देशभक्त नहीं होगा तो उन्हें कुछ देर भी नहीं लगेगा ब्रेकअप करने में। कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपनी फिल्म मणिकर्णिका का कुछ ब्राह्मण समूहों द्वारा विरोध किए जाने पर भी अपनी राय रखी।

'जातिवादी' टिप्पणी कर बुरे फंसे सलमान को राजस्थान हाईकोर्ट से मिली राहत

बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के ऊपर जातिवादी टिप्पणी को लेकर दर्ज कराए गए मामले में जोधपुर हाईकोर्ट ने आंशिक रूप से राहत दे दी है। जस्टिस संदीप मेहता की कोर्ट ने इस मामले में सलमान को राहत देते हुए आगे की जांच पर रोक लगा दी है और उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश बोड़ा और निशांत बोड़ा ने पैरवी की।

इस भोजपुरी स्टार को एकता कपूर ने किया साइन, 10 साल पहले रिक्शावाला बन हुआ था फेमस

 भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश यादव(निरहुआ) के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। ये भोजपुरी स्टार एकता कपूर के साथ काम करने वाला है। खबर के मुताबिक  एकता कपूर के डिजिटल प्लेटफॉर्म एएलटी बालाजी के एक शो के लिए उन्हें बालाजी कंपनी ने वेबसीरीज के लिए साइन किया है।  ये शो देश के अलग-अलग राज्यों को छू लेने वाली कहानियों पर आधारित होगा। 

अस्पताल में भर्ती हैं आर माधवन, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी जानकारी

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल माधवन ने अपने कंधे की सर्जरी करवाई है जिस कारण से वह इन दिनों अस्पताल में हैं। उनकी ये सर्जरी सफल भी हो गई है जिसके बाद अब वह काम पर भी जल्द लौटने वाले हैं।

मैग्जीन ने कवर पेज पर छापी इस मॉडल की बच्चे को ब्रेस्टफ्रीडिंग कराती तस्वीर, खूब हो रही तारीफ

मशहूर गृहलक्ष्मी मैग्जीन ने अपने कवर पेज पर एक मलयालम मॉडल की तस्वीर प्रकाशित की है। उसकी जमकर चर्चा हो रही है। लोग इस तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, मॉडल जीलू जोसेफ की फोटो कवर पेज पर बच्चे को स्तनपान कराते हुए लगाई गई है। इसका मकसद सार्वजनिक जगहों पर माताओं द्वारा स्तनपान कराने को लेकर गलत नजर से देखे जाने को चुनौती देना है। 

डायरेक्‍टर राजकुमार संतोषी की तबीयत बिगड़ी, अस्‍पताल में हुए भर्ती

 बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक राजकुमार संतोषी के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल राजकुमार संतोषी को बुधवार(28 फरवरी) को तबियत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक संतोषी को दिल में परेशानी होने के कारण अचानक से भर्ती कराया गया है। 

PAK में रिलीज नहीं होगी अनुष्का की फिल्म 'परी', मुस्लिम विरोधी भावनाएं भड़काने का लगा आरोप

अनुष्का शर्मा की फिल्म परी बड़े पर्दे पर 2 मार्च को रिलीज हो गई है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन दर्शकों से प्यार पाना शुरू कर दिया है। लेकिन फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है।

Web Title: bollywood news bulletin weekend bollywood top news

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे