अस्पताल में भर्ती हैं आर माधवन, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी जानकारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 27, 2018 12:34 PM2018-02-27T12:34:17+5:302018-02-27T12:34:17+5:30

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल माधवन ने अपने कंधे की सर्जरी करवाई है जिस कारण से वह इन दिनों अस्पताल में हैं।

r madhvan undergoes successful shoulder surgery | अस्पताल में भर्ती हैं आर माधवन, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी जानकारी

अस्पताल में भर्ती हैं आर माधवन, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी जानकारी

मुंबई, 27 फरवरी:  बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल माधवन ने अपने कंधे की सर्जरी करवाई है जिस कारण से वह इन दिनों अस्पताल में हैं। उनकी ये सर्जरी सफल भी हो गई है जिसके बाद अब वह काम पर भी जल्द लौटने वाले हैं।

अपनी सर्जरी की खबर खुद माधवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने बेड पर लेटे हुए की अपनी फोटो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि कंधे की सर्जरी हो चुकी है। फाइटर वापस से काम पर, अपना दाहिना हाथ महसूस नहीं कर रहा हूं'।

माधवन ने ये सर्जरी क्यों करवाई है इस बारे में अभी ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। लेकिन कहा जा रहा है कि ब्रीद की शूटिंग के दौरान उनके ये चोट गई थी जिसके बाद उन्होंने काम से भी दूरी बनाई थी। 

अब फैंस को फिर से उम्मीद है कि माधवन एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। जबकि उनके जल्दी ठीक हो जाने के लिए भी फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर दुआएं की हैं।  माधवन जल्द ही 'चंदा मामा दूर के' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।

Web Title: r madhvan undergoes successful shoulder surgery

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे