डायरेक्‍टर राजकुमार संतोषी की तबीयत बिगड़ी, अस्‍पताल में हुए भर्ती

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 1, 2018 09:18 AM2018-03-01T09:18:01+5:302018-03-01T09:18:01+5:30

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक राजकुमार संतोषी के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल राजकुमार संतोषी को बुधवार(28 फरवरी) को तबियत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

director rajkumar santoshi neenavati hospital recruitment | डायरेक्‍टर राजकुमार संतोषी की तबीयत बिगड़ी, अस्‍पताल में हुए भर्ती

डायरेक्‍टर राजकुमार संतोषी की तबीयत बिगड़ी, अस्‍पताल में हुए भर्ती

मुंबई,(1 मार्च): बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक राजकुमार संतोषी के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल राजकुमार संतोषी को बुधवार(28 फरवरी) को तबियत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक संतोषी को दिल में परेशानी होने के कारण अचानक से भर्ती कराया गया है। 

वहीं, अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, 'राजकुमार संतोशी को दिल से संबंधित परेशानी की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है। हम और जानकारी अभी शेयर नहीं कर सकते हैं।' राजकुमार संतोषी को बीती रात अचानक से दिल में परेशानी हुई जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। 

 खबरों की मांने तो  उनकी हालत को देखते हुए उन्हें फिलहाल आईसीयू में शिफ्ट भी किया गया है। फिलहाल उनके परिवार या अस्पताल की ओर से उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। वहीं, फैंस भी उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं।
 
राजकुमार संतोषी का करियर        

गोविंद निहलानी की फिल्म 'अर्द्ध सत्य' में सहायक निर्देशक के तौर पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने 'घायल, 'दामिनी, और 'अंदाज अपना अपना' , 'फटा पोस्टर निकला होरी' जैसी अनगित फिल्में बनाई हैं।
 

Web Title: director rajkumar santoshi neenavati hospital recruitment

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे