लाइव न्यूज़ :

Bollywood Flashback: जब सनी देओल की एक गलती की वजह से धर्मेंद्र को उठाना पड़ा करोड़ों का नुकसान, और फिर...

By अमित कुमार | Updated: March 17, 2020 07:22 IST

साल 1999 में सनी देओल, बॉबी देओल और करिश्मा कपूर के साथ 'लंदन' नाम की फिल्म बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने हॉलीवुड महिला डायरेक्टर गुरिंदर चड्ढा को साइन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 1999 में सनी देओल के एक फैसले की वजह से उनके पिता धर्मेंद्र को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा।सनी देओल के डायरेक्शन में लगभग 60 करोड़ में बनी यह फिल्म फ्लॉप रही।

बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल अपने शानदार फिल्मों के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। घायल, घातक, दामिनी, गदर एक प्रेम कथा, इंडियन और जिद्दी जैसी फिल्में बनाकर सनी देओल ने बॉलीवुड को एक अलग लेवल पर पहुंचाने का काम किया। लेकिन साल 1999 में सनी देओल के एक फैसले की वजह से उनके पिता धर्मेंद्र को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा।

दरअसल, साल 1999 में सनी देओल, बॉबी देओल और करिश्मा कपूर के साथ 'लंदन' नाम की फिल्म बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने हॉलीवुड महिला डायरेक्टर गुरिंदर चड्ढा को साइन किया था। फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, लेकिन कुछ ही दिनों में सनी और गुरिंदर के बीच फिल्म को लेकर बहस हो गई। इसके बाद सनी देओल ने इस फिल्म को खुद डायरेक्टर करने का फैसला किया। 

बॉबी देओल के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे सनी देओल ने इस फिल्म का नाम बदलकर 'दिल्लगी' रख दी। फिल्म में करिश्मा की जगह उर्मिला मातोंडकर ने ले ली। सनी देओल के डायरेक्शन में लगभग 60 करोड़ में बनी यह फिल्म फ्लॉप रही। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 21 करोड़ का कारोबार किया। लिहाजा फिल्म पर पैसे लगाने वाले सनी देओल के पिता धर्मेंद्र को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा। 

टॅग्स :सनी देओलधर्मेंद्रबॉबी देओलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!