लाइव न्यूज़ :

#BollywoodFlashback: बेइंतिहा मोहब्बत के बावजूद एक दूजे के साथ अधूरी रही देवानंद-सुरैया की आशिकी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 3, 2019 10:23 IST

शूटिंग के दौरान सुरैया ने भी देवानंद को दिल दे दिया फिल्‍म के एक सीन की शूटिंग के लिए वह नाव में सवार थे और अचानक नाव पलट गई।

Open in App
ठळक मुद्देदेव-सुरैया की पहली बार मुलाकात फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थीदोनों कब एक दूसरे के करीब आए इनको भी नहीं पता लगासुरैया की नानी इनके रिश्ते के खिलाफ थीं

कहते हैं कुछ इश्क अधूरे होकर भी हमेशा पूरे होते हैं उन्हीं में से एक है देवानंद और सुरैया। देव आंनद ने भले ही पर्दे पर हजारों हसीनाओं से प्यार किया था पर असल जिन्दगी में देव आंनद का पहला प्यार सुरैया थीं। खुद देव साहब ने अपने और सुरैया के इश्क के बार में खुलकर बोला था।

कहते हैं जीत फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी तब तक सुरैया एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हो चुकी थीं और देव साहब भी अपनी पहचान बना रहे थे।  जब शूटिंग के दौरान देवानंद की पहली मुलाकात एक्‍ट्रेस सुरैया से हुई और एकसाथ काम करते-करते देवानंद ने सुरैया को दिल दे दिया था।  सुरैया देवानंद से बड़ी स्‍टार थीं जिस वजह से देवानंद अपने प्यार का इजहार का इजहार करने में हिचकिचाते थे।

शूटिंग के दौरान सुरैया ने भी देवानंद को दिल दे दिया फिल्‍म के एक सीन की शूटिंग के लिए वह नाव में सवार थे और अचानक नाव पलट गई। देवानंद ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए सुरैया की जान बचाई थी और फ़िल्मी दुनिया की तरह ही सुरैया को भी देवानंद से प्‍यार हो गया।

धीरे धीरे दोनों के प्यार के किस्से हर किसी तक पहुंचे लगे। शायद यही कारण था कि देव अपने रिश्ते पर मुहर लगाना चाहते थे और उन्होने  सुरैया से अपने प्यार का इजहार किया और सुरैया को तीन हजार रुपयों की हीरे की अंगूठी दी थी।

सुरैया की नानी को ये रिश्ता नामंजूर था। वो एक हिंदू-मुस्लिम शादी के पक्ष में नहीं थीं। कहा जाता है कि उनकी नानी को फिल्म में देव आनंद के साथ दिए जाने वाले रोमांटिक दृश्यों से भी आपत्ति थी। वो दोनों की मोहब्बत का खुलकर विरोध करती थीं। यही नहीं बाद में उन्होंने देव आनंद का सुरैया से फोन पर बात करना भी बंद करवा दिया था।उन्होंने देव आनंद को सुरैया से दूर रहने की हिदायत दी और पुलिस में शिकायत दर्ज करने की धमकी तक दे डाली।

इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और फिर दोनों ने एक भी फिल्मों में साथ काम नहीं किया और फिर जिंदगी भर सुरैया ने किसी से शादी नहीं की। बड़े पर्दे पर दोनों की आखिरी फिल्म ‘दो सितारे’ थी। कहा जाता है कि दोनों के अलग होने के फैसले के बाद सुरैया ने देव आनंद की दी हुई अंगूठी को समुद्र के किनारे बैठकर समुद्र में फेंक दिया था।

खुद देव साहब ने एक साक्षात्कार में कहा था कि फिर एक दिन किसी ने मुझे फोन करके बताया सुरैया अब इस दुनिया में नहीं रही। मुझे बहुत दुख हुआ ये सुनकर। कई बार ऐसा होता है आप अपना दुख जता भी नहीं सकते। मैं सुरैया को अंतिम समय में देखने भी नहीं गया। जाता तो भी क्या होता। लोगों को बात करने का एक और मौका मिल जाता। एक हेडलाइन मिल जाती। खैर भले आज ये दोनों ये इस दुनिया में ना हों लेकिन फैंस के बीच हमेशा जिंदा हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड फ्लैशबैक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीसिने क्रांतिधारा के आविष्कारक ऋत्विक घटक और ऋणी स्कोर्सेसे

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बॉलीवुड चुस्कीManoj Kumar Passes Away: कब होगा मनोज कुमार का अंतिम संस्कार? एक्टर के बेटे ने दी डिटेल

भारतRIP Manoj Kumar: मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी ने शेयर की सालों पुरानी फोटो, अभिनेता को याद कर हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?