लाइव न्यूज़ :

Bollywood Films of 2023: शाहरुख की 'जवान' का रहा जलवा, औंधे मुंह गिरी 'आदिपुरुष', जानिए इस साल रिलीज हुई फिल्मों का लेखा-जोखा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 30, 2023 18:16 IST

किंग खान की जवान सबसे बड़ी हिट रही। शाहरुख खान के डबल रोल वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1148.32 करोड़ की कमाई की। सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान', कार्तिक आर्यन की 'शहजादा', और प्रभास की 'आदिपुरुष' अपेक्षित सफलता नहीं मिली।

Open in App
ठळक मुद्देकिंग खान की जवान सबसे बड़ी हिट रहीसफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1148.32 करोड़ की कमाई की शाहरुख की ही पठान ने दुनिया भर में 1,050.30 करोड़ रुपये की कमाई की

Best Bollywood Films of 2023: बॉलीवुड के लिए साल 2023 बेहद शानदार रहा। इस साल कई ऐसी फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। साल की धमाकेदार शुरुआत शाहरुख खान की पठान से हुई। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, गदर 2, रजनीकांत की जेलर, शाहरुख की दूसरी फिल्म जवान, रणबीर कपूर की एनिमल, सलमान की टाइगर-3, और साल के अंत में आई शाहरुख की डंकी और प्रभास की सालार ने बंपर कमाई की।

हालांकि इन सभी फिल्मों में किंग खान की जवान सबसे बड़ी हिट रही। शाहरुख खान के डबल रोल वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1148.32 करोड़ की कमाई की। शाहरुख की ही पठान ने दुनिया भर में 1,050.30 करोड़ रुपये की कमाई की। साल के अंत में आई किंग खान की डंकी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा जुटा लिए हैं।  इन तीन फिल्मों की कमाई 2500 करोड़ को पार कर चुकी है और शाहरुख ऐसे इकलौते स्टार हैं जिनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में एक ही वर्ष में 2500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

दूसरी तरफ अन्य सितारों की फिल्मों ने भी अपना जलवा दिखाया। संदीप वांगा रेड्डी और के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की एनिमल 1 दिसंबर को रीलिज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 882 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

इस साल सनी देओल की सुपरहिट फिल्म गदर का दूसरा भाग भी रिलीज हुआ। गदर -2 से सनी देओल ने दिखाया कि लोगों में उनका क्रेज अब भी बरकरार है। गदर 2 ने दुनियाभर में लाइफटाइम 691 करोड़ का बिजनेस किया।

 10 अगस्त को रिलीज हुई रजनीकांत की जेलर ने लाइफटाइम 605 करोड़ का बिजनेस किया। प्रभास की सालर अब तक 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। सलमान की टाइगर -3 को समीक्षकों ने भले ही पहलो दो भागों से कमजोर बताया हो लेकिन इसने भी बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया की जोड़ी को भी दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 355 करोड़ जुटाने में कामयाब रही।

इस साल अक्ष्य कुमार अपनी फिल्म ओह मॉय गॉड-2 में एक कहानी लेकर आए। फिल्म का विषय सेक्स एजुकेशन था। फिल्म में मुख्य भूमिका पंकज त्रिपाठी की थी। समीक्षकों ने फिल्म को सराहा और इसे दर्शकों का भी प्यार मिला। ओह मॉय गॉड-2 ने बॉक्स ऑफिस पर 220 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। 

हालांकि ऐसा नहीं है कि इस साल केवल शानदार फिल्में ही रिलीज हुई हों। सलमान खान की  'किसी का भाई किसी की जान', कार्तिक आर्यन की  'शहजादा', और प्रभास की  'आदिपुरुष'  अपेक्षित सफलता नहीं मिली। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की सेल्फी भी औंधे मुंह गिरी। अजय देवगन की भोला और रणबीर की  'तू झूठी मैं मक्कार', और कार्तिक आर्यन और कियारा की  'सत्यप्रेम की कथा', को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारशाहरुख खानबॉक्स ऑफिस कलेक्शनसलमान खानरणबीर कपूररणवीर सिंहअक्षय कुमारसनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच