लाइव न्यूज़ :

गरीब और भूखे लोगों के बीच जाकर बॉलीवुड एक्टर ने बांटा खाना, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

By अमित कुमार | Updated: March 30, 2020 16:59 IST

सोनम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके पारस सलूजा इन दिनों लॉकडाउन की वजह से मुसीबत झेल रहे लोगों की मदद कर रहे हैं। तस्वीरों में पारस सलूजा लोगों को राशन बांटते नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर पारस के काम को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। देश में कोविड-19 मामलों की संख्या सोमवार को 1,017 पर पहुंच गई जबकि बीमारी से मरने वालों की संख्या 29 हो गई है।

फिल्म 'डॉली की डोली' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर पारस सलूजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोनम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके पारस सलूजा इन दिनों लॉकडाउन की वजह से मुसीबत झेल रहे लोगों की मदद कर रहे हैं। तस्वीरों में पारस सलूजा लोगों को राशन बांटते नजर आए। इसके अलावा वह कुछ जरुरतमंद लोगों को खाना देते हुए भी दिखाई दिए। 

इतना ही नहीं पारस ने अपनी गाड़ी से आटा, चावल और तेल जैसी जरूरी बस्तुओं को भी बांटा। इसके अलावा सड़कों पर घूमने वाले लावारिस कुत्तों को पारस ने बिस्कट खिलाया। सोशल मीडिया पर पारस के काम को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि आप जैसे लोगों की वजह से ही देश को इन मुश्किल हालातों से लड़ने की शक्ति मिलती है। 

बता दें कि देश में कोविड-19 मामलों की संख्या सोमवार को 1,017 पर पहुंच गई जबकि बीमारी से मरने वालों की संख्या 29 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 942 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 99 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। मंत्रालय के सुबह साढ़े 10 बजे के अद्यतन डेटा में बताया गया कि महाराष्ट्र में बीमारी से मौत के दो नये मामले सामने आए हैं। 

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से अब तक सबसे ज्यादा आठ मौत हुई है। इसके बाद गुजरात में पांच, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश में दो, दिल्ली में दो और जम्मू-कश्मीर में दो मौत हुई है। केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। संक्रमण के कुल मामलों (1,071) में 49 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!