लाइव न्यूज़ :

8 पुलिसवालों के हत्यारे विकास दुबे पर फूटा बॉलीवुड डायरेक्टर का गुस्सा, कहा- ये सीएम योगी का डर है

By अमित कुमार | Updated: July 9, 2020 16:49 IST

अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। समाजिक मुद्दों पर वह बेबाक अंदाज में अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन के महाकाल मंदिर से विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। विकास दुबे की सजा को लेकर हर कोई अपनी राय रख रहा है। फिल्म डायरेक्टर अशोक पंडित ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी एवं कुख्यात अपराधी विकास दुबे के दो करीबी सहयोगी बृहस्पतिवार को अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए। विकास दुबे को भी मध्य प्रदेश के उज्जैन से बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था । विकास की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। 

उज्जैन के महाकाल मंदिर से विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। विकास दुबे की सजा को लेकर हर कोई अपनी राय रख रहा है। इस बीच फिल्म डायरेक्टर अशोक पंडित ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है। सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए अशोक पंडित ने विकास के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। अशोक पंडित ने ट्वीट कर विकास दुबे को फांसी पर चढ़ाने की मांग की। 

अशोक पंडित ने की योगी सरकार की तारीफ

अशोक पंडित ने कहा कि योगी सरकार के भय के कारण ही हुआ कि विकास दुबे जैसा कुख्यात आरोपी अपने बिल से बाहर निकल आया। यह सरेंडर या गिरफ्तार सिर्फ योगी आदित्यनाथ के डर की वजह से संभव है। बता दें विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद लगातार सोशल मीडिया पर विकास दुबे ट्रेंड कर रहा है। अशोक पंडित के इस ट्वीट पर फैंस भी लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। 

विकास दुबे की मां ने बेटे के लिए कही यह बात

विकास दुबे की मां सरला देवी से जब पत्रकारों ने उनके पुत्र की गिरफ्तारी की बात पूछा तो उन्होंने कहा कि ''सरकार जो उचित समझे वह करें, हमारे कहने से कुछ नही होगा ।'' मां ने कहा कि ''इतनी बड़ी सरकार, इस टाइम वह भाजपा में है नही, वह सपा में है इस टाइम ।'' जब उनसे खासकर पूछा गया कि उनका बेटा :दुबे: किस पार्टी में है तो उन्होंने साफ साफ कहा कि वह सपा :समाजवादी पार्टी: में है । मां सरला से जब पूछा गया कि अब सरकार को क्या करना चाहियें तो उन्होंने कहा कि ''हम क्या जाने क्या करना चाहियें ।'' 

टॅग्स :विकास दुबेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!