लाइव न्यूज़ :

Sexual harassment case: कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न मामले में मिली जमानत, जानिए पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 23, 2022 21:12 IST

अप्रैल में मुंबई पुलिस ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ पीछा करने, दृश्यरतिकता और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आरोप पत्र दायर किया था। आरोप पत्र अंधेरी के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअंबोली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।शिकायत में जयश्री केलकर और प्रीत लाड सहित दो महिलाओं का भी नाम है।

मुंबई: मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को एक डांसर का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में जमानत दे दी। मामले में पेश होने के बाद मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें जमानत दी। फरवरी 2020 में आचार्य के खिलाफ एक महिला डांसर का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

अंबोली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत में जयश्री केलकर और प्रीत लाड सहित दो महिलाओं का भी नाम है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों महिलाओं पर इस साल जनवरी में पीड़िता के साथ मारपीट करने का आरोप है। अप्रैल में मुंबई पुलिस ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ पीछा करने, दृश्यरतिकता और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आरोप पत्र दायर किया।

आरोप पत्र अंधेरी के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर किया गया था। डांसर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि आचार्य द्वारा उसकी बात मानने से इनकार करने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया। शिकायतकर्ता ने कोरियोग्राफर पर अश्लील संदेश भेजने, अश्लील फिल्म दिखाने और छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नहैरेसमेंटहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!