लाइव न्यूज़ :

विमान हादसे से सिहर उठे बॉलीवुड सितारे, अक्षय से लेकर अमिताभ तक ने जताया दुख, लिखा-दुखद समाचार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 8, 2020 08:25 IST

बताया जा रहा है कि केरल में भारी बारिश के चलते एयर इंडिया के विमान का हादसा हुआ। यह विमान रनवे पर फिसल गया था। हादसे के बाद विमान दो हिस्‍सों में बंट गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के कोझीकोड हवाईअड्डे पर एयर इंडिया के हुए विमान हादसे में अबतक 17 लोगों की मौत हो गई है 121 लोग घायल हैं और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है

केरल के कोझीकोड हवाईअड्डे पर एयर इंडिया के हुए विमान हादसे में अबतक 17 लोगों की मौत हो गई है। 121 लोग घायल हैं और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। विमान में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला जा चुका है। रेसक्यू मिशन पूरा हो चुका है। इस मामले के जांच के भी आदेश दिए गए हैं। नागर विमानन मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी ने कोझीकोड विमान दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। 123 अन्‍य यात्रियों का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे से हर कोई हैरान और दुखी है। वहीं, इस दुखद हादसे पर बॉलीवुड (Bollywood) सेलेब्स ने भी दुख जाहिर किया है।

इस हादसे पर दुख जाहिर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा है कि एयर इंडिया के उस विमान में जो भी यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, उनके लिए मेरा दिल भर आता है जिन्होंने ने भी अपने परिजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं।अमिताभ बच्चन ने लिखा- 'एक भयानक त्रासदी... केरल में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, कोझिकोड हवाई अड्डा, भारी बारिश में विमान के रनवे से उतर गया प्रार्थना। अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा- 'दुखद खबर, एयर इंडिया एक्सप्रेस प्लाइट में सवार सभी यात्रियों और स्टाफ की सलामती की दुआ कर रहा हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के लिए जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस दुर्घटना में खो दिया

विमान में 191 लोग सवार थे। 17 लोगों में विमान के मुख्य पायलट विंग कमांडर दीपक वसंत साठे भी शामिल हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दुबई से कालीकट आ रहा था, जब ये हादसा हुआ। लैंडिंग के वक्त प्लेन रनवे से बाहर चला गया। विमान दुबई से यात्रियों को वंदे भारत मिशन के तहत कोझीकोड लेकर आ रहा था। विमान रनवे से फिसलकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया। 

टॅग्स :एयर इंडियाविमान दुर्घटनाअमिताभ बच्चनअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?