लाइव न्यूज़ :

PM मोदी को बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाईं, कहा- आपने हमारे राष्ट्र को परिवर्तन के क्षेत्र में ला खड़ा किया...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 17, 2020 11:58 IST

बॉलीवुड की बात करें तो बड़े बड़े सेलेब्स पीएम मोदी को आज इस खास दिन की बधाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन हैपीएम को जन्मदिन की सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिवस है। इस दौरान बधाइयों का तांता लगा हुआ है। गुजरात के वडनगर में जन्मे पीएम मोदी एक ऐसे परिवार से आते हैं जिनके पिता रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे और वह अपने पिता के काम में सहयोग करते थे। बॉलीवुड की बात करें तो बड़े बड़े सेलेब्स पीएम मोदी को आज इस खास दिन की बधाई दे रहे हैं।

PM MODI को साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने बर्थडे की बधाई दी है। महेश ने लिखा है कि हमारे माननीय पीएम श्री को बधाई, नरेंद्र मोदी जो को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ! आपके गतिशील नेतृत्व और दूरदर्शिता ने हमारे राष्ट्र को परिवर्तन के क्षेत्र में ला खड़ा किया है। महान स्वास्थ्य, खुशी, और कल्याण हमेशा!

लता मंगेशकर ने पीएम को बधाई देते हुए लिखा है कि नमस्कार आदरणीय नरेंद्रभाई,आपको जन्मदिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएँ. ईश्वर आपको सदैव यशस्वी करें,आप दीर्घायु हो यही मेरी मंगलकामना

बॉलीवुड एक्टर रीतेश देशमुख ने लिखा है कि हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री को बधाई@नरेंद्र मोदी  जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं- भगवान आपको अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु का आशीर्वाद दें।

अशोक पंडित ने लिखा है कि हमारे प्रिय प्रधान मंत्री  को बधाई@नरेंद्र मोदी  जी अ वेरी हैप्पी बर्थडे। आज आपके नेतृत्व में भारत व दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक बन गया है। भगवान आपको ढेर सारा प्यार, खुशी और अच्छी सेहत दे।

रणदीप हुड्डा ने ट्वीट करके लिखा है कि भारत को अपने नए स्वंय में ले जाने वाले शख्स को .. हमारे प्यारे प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं .. उनकी आशा है कि सतत विकास और देश की भविष्य के लिए पर्यावरण की विरासत की रक्षा करते हुए उनके दर्शन की आशा करें।

मोहनलाल ने लिखा कि हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।@नरेंद्र मोदी जी। आने वाले कई और खुशहाल और स्वस्थ वर्षों की कामना।

 

2001 में पार्टी ने उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली। वे 2002, 2007 एवं 2012 में पुनः मुख्यमंत्री चुने गए और वह 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

मोदी ने 2014 से  भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। 2014 और 2019 के संसदीय चुनावों में मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने दोनों अवसरों पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। आखिरी बार 1984 के चुनावों में किसी राजनीतिक दल ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमहेश बाबूलता मंगेशकर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार