लाइव न्यूज़ :

बर्थडे ब्वॉय टाइगर श्रॉफ के बारे में शायद ही जानते होंगे ये बातें, 100 रुपए मिला था पहला साइनिंग अमाउंट

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 2, 2018 07:53 IST

Tiger Shroff Birthday: टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जो एक्टिंग के साथ डांसिंग और एक्शन का कोम्बो पैक हैं।

Open in App

बॉलीवुड के हिट एंड फिट एक्टर टाइगर श्रॉफ का आज यानी 2 मार्च को जन्मदिन है। टाइगर 27वां  बर्थडे मना रहे हैं। टाइगर बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जो एक्टिंग के साथ डांसिंग और एक्शन का कोम्बो पैक हैं। इसी वजह से इनकी फीमेल फैन फॉलोविंग काफी है। जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर ने फिल्‍म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू की थी। पहली फिल्म में इनके डांस और एक्शन से लोग काफी प्रभावित हो गए। टाइगर के जन्मदिन वाले दिन हम आपको उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो बहुत कम लोगों को पता है। 

- भले ही टाइगर की अभी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस दिशा पाटनी हो लेकिन वह उनका प्यार नहीं हैं। टाइगर  शक्ति कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से प्यार करते थे। टाइगर और श्रद्धा बचपन के दोस्त हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। टाइगर ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। इन दोनों की साथ में फिल्म बागी भी रिलीज हुई थी। 

- टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। टागइर ने बताया है कि उनका नाम इसलिए बदल दिया गया क्योंकि वह  बचपन में मैं लोगों को काटते और खरोंचते रहते थे। 

- आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी कि टाइगर कभी फिल्मों में आना ही नहीं चाहते थे। टाइगर की बचपन से ही पहली पसंद स्पोर्ट्स हुआ करती  थी। 

- टाइगर श्रॉफ को ताई क्वांडो' में पांचवे लेवल के ब्लैक बेल्ट मिला हुआ है। उन्होंने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ली है। 

- टाइगर शुद्ध शाकाहारी हैं। इसके अलावा वह शराब और सिगरेट का भी सेवन नहीं करते हैं।

-  अगर आपको भी लगता है कि टाइगर के आइडियल उनके पिता जैकी हैं तो आप भी गलता है। टाइगर के आइडियल जैकी नहीं बल्कि ब्रूस ली और माइकल जैक्‍सन हैं।

- टाइगर ने आमिर खान को फिल्‍म 'धूम 3' के लिए बॉडी ट्रेनिंग में मदद की थी। 

- यूं तो ये सब जानते हैं कि टाइगर ऋतिक रोशन के कितने बड़े फैन हैं, लेकिन ऋतिक ने खुद कई बार यह कहा है कि वह जब भी टाइगर को देखते हैं, उनसे डांस के लिए जिद्द जरूर करते हैं। 

- आपको जानकर हैरानी होगी कि टाइगर के जन्म के मौके पर डायरेक्टर सुभाष घई ने उनके हाथ पर एक सौ एक रुपए रखते हुए कहा था कि ये इसका साइनिंग अमाउंट है और  फिल्म में लॉन्च करूंगा। हालांकि ऐसी अफवाह हमेशा आते रहती है कि सुभाष घई जल्द टाइगर के साथ के लिए फिल्म करेंगे। 

गौरतलब है कि जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर का जन्म 2 मार्च 1990 को मुंबई में हुआ था। अमेरिकन स्कूल ऑफ बाॅम्बे से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। इसके बाद अमेटी यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई पूरी की है। टाइगर अभी तक 'हीरोपंती' के अलावा 'बागी' और 'अ फ्लाइंग जट्ट', मुन्ना माइकल में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा आतिफ असलम का एल्बम 'जिंदगी मैं आ रहा हूं' और 'चल वहां जाते हैं' में दिख चुके हैं। टाइगर की अपकमिंग फिल्म बागी 2 है। 

टॅग्स :टाइगर श्रॉफबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?