लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान और कंगना रनौत जैसे स्टार के साथ काम कर चुकी डांसर का छलका दर्द, कहा- 3 महीने से काम नहीं है, घर का किराया देने के पैसे भी नहीं

By अमित कुमार | Updated: May 19, 2020 16:38 IST

लॉकडाउन मकी वजह से बॉलीवुड में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर के अलावा बैक डांसर और छोटे-मोटे रोल अदा करने वाले एक्टर भी इन दिनों मुश्किल भरे दौर से गुजर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में बतौर बैकअप डांसर लंबे समय से काम कर रही कुरनलिया लवत ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी स्थिति पर बात की। कुरनलिया साल 2011 से बतौर बैकग्राउंड डांसर काम कर रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है।

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लगे लॉकडाउन ने कई लोगों को मुश्किलों में डाला है। फिल्मों में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर से लेकर छोटे-मोटे डांसर तक को इस लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। काम नहीं होने के कारण टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने सुसाइड कर लिया था। वह लॉकडाउन के दौरान आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। 

बॉलीवुड में बतौर बैकअप डांसर लंबे समय से काम कर रही कुरनलिया लवत ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी स्थिति पर बात की। उन्होंने बताया कि काम नहीं होने के कारण वह पैसे की कमी से जूझ रही हैं। 3 महीने से किसी तरह का कोई काम नहीं हुआ है, जिस कारण अब उनके पास किराया देने के लिए पैसे भी नहीं है। बता दें कि कुरनलिया लवत ने कंगना रनौत और शाहरुख खान जैसे सितारों के साथ डांस किया है।

कुरनलिया लवत ने कहा, 'मैं मलाड में रहती हूं और मैं अब किराए का भुगतान करने के लिए संघर्ष कर रही हूं। मेरे माता-पिता भी मेरी हालत जानते हैं, इसलिए वह मुझसे ज्यादा उम्मीद नहीं कर रहे हैं। मैं उनके बुढ़ापे में उनकी मदद नहीं कर पा रही हूं, इसलिए मुझे काफी बुरा लग रहा है। सलमान खान ने अप्रैल में मेरे खाते में 3 हजार रुपये जमा किए हैं इसके लिए मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी।'

कुरनलिया साल 2011 से बतौर बैकग्राउंड डांसर काम कर रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में शूटिंग का काम दोबारा कब शुरू होगा यह कहना अभी मुश्किल है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!