लाइव न्यूज़ :

'मदर्स डे' पर क्या होती है एक 'मां' की ख्वाहिश, ट्विंकल खन्ना ने वीडियो शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात

By अमित कुमार | Updated: May 10, 2020 12:00 IST

'मदर्स डे' को देशवासी पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। कोई इस दिन अपनी मां को तोहफे देता है तो कोई उन्हें अपने अंदाज में खास फील करवाता है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विंकल खन्ना के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। इसके साथ ही लोग इस पर खूब सारा कमेंट्स भी कर रहे हैं।

मां के प्रति सम्‍मान और प्‍यार जताने के लिए हर साल मदर्स डे मनाया जाता है। 10 मई को इस साल मदर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है। मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को दुनिया भर में मनाया जाता है। कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण इस साल लोग घर में ही इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

ट्विंकल खन्ना इस वीडियो के जरिए बताती हैं कि आखिर मदर्स डे पर एक मां क्या चाहती है? ट्विंकल वीडियो में कहती हैं कि मैं इस दिन किसी तरह की जिम्मेदारियों को नहीं उठाना चाहूंगी। मैं नहीं चाहती कि इस दिन कोई भी मुझसे किसी तरह का सवाल करें। ट्विंकल चाहती हैं कि इस दिन कम से कम उनके बच्चे उन्हें फ्री छोड़ दे और किसी तरह का सवाल जवाब न करें।

वह कहती हैं कि कोई मुझसे न पूछे कि मेरी ब्लू टी-शर्ट कहां है? मत पूछो कि 15+73 कितने होते हैं? मुझसे मत पूछो कि आपके A लेवल की परीक्षा में क्या होने वाला है? मुझे मत पूछो कि मेरी बोतल कहां है?  मत पूछो की लंच में क्या बन रहा है?  मुझसे मत पूछो कि क्या मैं अपनी दोस्त से मिलने जाऊं? मत पूछो की लॉकडाउन कब खत्म होगा?  मैं इस दिन किस तरह की जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहती हूं।'

उन्होंने आगे कहा कि ये वीडियो देखने वाले सोच रहे होंगे कि मैं कितनी खराब मां हूं। लेकिन अंदर ही अंदर मुझे पता है कि मैं कैसी मां हूं। सभी मम्मियों को 'मदर्स डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बता दें कि ट्विंकल खन्ना के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। इसके साथ ही लोग इस पर खूब सारा कमेंट्स भी कर रहे हैं।  

टॅग्स :मदर्स डेट्विंकल खन्नाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!