लाइव न्यूज़ :

किसानों की हालत देख छलका बॉलीवुड एक्ट्रेस का दर्द, कहा- वो ठंड में भी बहादुरी से जंग लड़ रहे हैं और हम....

By अमित कुमार | Updated: December 23, 2020 14:27 IST

किसान हमारे देश की समृद्धि का प्रतीक है। ऐसे में उनकी मौजूदा स्थिति पर लगातार सोशल मीडिया पर आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान को अपने हक के लिए सड़कों पर परेशान होता देख बहुत लोगों का दिल दुख रहा है।सोशल मीडिया पर लगातार लोग किसानों को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी गरेवाल ने भी किसानों के समर्थन में दिल छू लेने वाली बात लिखी है।

नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर जगह-जगह किसान धरणा प्रदर्शन कर रहे हैं। कड़ाके के इस ठंड में किसानों की हालत देखकर कई बॉलीवुड सेलेब्स भी दुख प्रकट कर चुके हैं। सर्दी में किसानों का दर्द देख अब उनकी हालत पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी गरेवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। 

किसानों का समर्थन करते हुए सिमी गरेवाल ने ट्वीट में लिखा, "हम आराम से अपने घरों में बैठें हैं, जबकि हमारे किसान भाई अपने अस्तित्व और अधिकारों के लिए इस ठंड में भी बहादुरी से जंग लड़ रहे हैं। यह दिल तोड़ने वाला है। भगवान इन योद्धाओं को सुरक्षित रखना। सोशल मीडिया पर सिमी गरेवाल के इस ट्वीट पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबर के दिन का संबंध तमाम उतार-चढ़ावों से है, लेकिन भारत में इस दिन को ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। दरअसल इसी दिन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था, जिन्होंने किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी। भारत सरकार ने वर्ष 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। 

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार आंदोलनरत किसानों को लेकर संवेदनशील है और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसी भी सूरत में किसानों का अहित नहीं होने देंगे। ‘किसान दिवस’ के अवसर पर किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और किसानों का अभिनंदन करते हुए कहा कि उन्होंने देश को खाद्य सुरक्षा का कवच प्रदान किया है। भारत में 23 दिसंबर ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

टॅग्स :किसान आंदोलनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!