लाइव न्यूज़ :

एक्टिंग छोड़ नर्स बनकर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की सेवा कर रहीं यह बॉलीवुड एक्ट्रेस, लोग कर रहे जमकर तारीफ

By अमित कुमार | Updated: March 29, 2020 11:16 IST

आइसोलेशन वार्ड की देख रेख कर रही शिखा मल्होत्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोगों उनके इस कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल से साल 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया था।शिखा फिल्म 'कांचली' में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं।

भारत में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 179 नए मामले दर्ज किए गए और इसके साथ ही देश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 918 हो गई। यह एक दिन में कोरोना वायरस से देश में संक्रमित होने वालों की सर्वाधिक संख्या है। इस बीच, सरकार ने जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) की खरीदारी समेत स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे में सुधार के प्रयास तेज कर दिए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात स्थिति राहत कोष’ नामक ट्रस्ट बनाने की घोषणा की है जहां लोग कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार की लड़ाई में मदद एवं योगदान दे सकते हैं। 

देश में तेजी से फैल रही इस महामारी को रोकने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी अहम कदम उठा रहे हैं। अक्षय कुमार, वरुण धवन, ऋतिक रोशन के अलावा कई एक्टर ने कोरोना से निपटने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये दान दिए हैं। वहीं अब ऐसी खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के बीच नर्स बनकर उनकी सेवा कर रही हैं। 

शिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल से साल 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया था। लेकिन एक्टिंग की वजह से वह नर्सिंग का कोर्स पूरा नहीं कर सकीं थी। ऐसे में उन्होंने अब देश की मौजूदा हालात को देखते हुए कोरोना से संक्रमित लोगों की देख-रेख करने का फैसला किया है। वह इस समय मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट स्थित हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेव ट्रॉमा हॉस्पिटल में वालंटियर नर्स के रूप में काम कर रही हैं। 

आइसोलेशन वार्ड की देख रेख कर रही शिखा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोगों उनके इस कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि शिखा फिल्म 'कांचली' में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच