लाइव न्यूज़ :

VIDEO: मां के साथ बिना मास्क के ही बनारस की गलियों में घूमती नजर आईं सारा अली खान, फैंस बोले- आपको कोरोना से डर नहीं लगता

By अमित कुमार | Updated: March 16, 2020 10:03 IST

सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बनारस के मार्केट में घूमती दिखाई दे रही हैं। सारा के इस वीडियो को उनकी एक दोस्त ने रिकॉर्ड किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।इन दिनों कोरोना वायरस की वजह से लोग भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बच रहे हैं।

पूरी दुनिया के साथ-साथ इन दिनों भारत में भी लोगों के बीच कोरोना वायरस का खौफ है। कोरोना के डर की वजह से कई कार्यक्रमों को टाल दिया गया है तो वहीं कई फिल्मों की शूटिंग भी रोक दी गई है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या रविवार को बढ़ कर 110 हो गई थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। कोरोना वायरस की वजह से लोग भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बच रहे हैं।

इस बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बिना मास्क लगाए ही बनारस की गलियों में घूमती नजर आ रही हैं। सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ वाराणसी पहुंची हैं। बनारस से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सारा इस दौरान बनारस की अलग-अलग दुकानों पर जाकर लोगों को वहां के फेसम चीजों के बारे में जानकारी दे रही हैं। 

सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बनारस के मार्केट में घूमती दिखाई दे रही हैं। सारा के इस वीडियो को उनकी एक दोस्त ने रिकॉर्ड किया है, जिसमें वह उनसे कुछ सवाल करती हैं और सारा उसका जवाब देती नजर आती हैं। इसके अलावा सारा अली खान मां के साथ गंगा आरती करती नजर आती हैं, सारा के इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर बेहद पसंद कर रहे हैं। कुछ फैंस उन्हें कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनने की सलाह भी दे रहे हैं।

टॅग्स :सारा अली खानकोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!