लाइव न्यूज़ :

तो क्या शराब खरीद रही थीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह? वीडियो सामने आने पर मचा बवाल, जानें सच्चाई

By अमित कुमार | Updated: May 7, 2020 16:45 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के एक वीडियो पर इन दिनों सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। फैंस लगातार उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रकुल हाथ में बोतल लेकर घर की तरफ जाती दिखाई दे रही हैं। रकुल साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा दर्शकों में भी काफी मशहूर हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी इन दिनों लॉकडाउन के कारण घर पर ही अधिक से अधिक समय बिता रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह अक्सर अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने की टिप्स शेयर करती रहती हैं। रकुल साउथ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा दर्शकों में भी काफी मशहूर हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। एक वीडियो के कारण रकुल प्रीत सिंह सुर्खियों में हैं। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रकुल हाथ में बोतल लेकर घर की तरफ जाती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद रकुल शराब खरीदकर जा रही हैं। एक बोतल लिए नजर आ रकुल ने मास्क लगाया है। लेकिन सच्चाई यह नहीं है जो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। 

दरअसल, रकुल प्रीत सिंह अपने घर से मेडिकल स्टोर दवा लेने के लिए निकलीं थीं और उनके हाथ में दवा की बोतलें थीं। दवा की बोतल को कुछ लोगों ने शराब समझकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, इस मामले पर रकुल प्रीत सिंह का अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन वह जल्द ही इस पर अपनी बात रख सकती हैं। 

इससे पहले रकुल एक वीडियो में दीवार पर उल्टा लटककर टी-शर्ट पहनती नजर आ रही थीं। रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह दीवार पर उल्टा लटककर यानी 'फॉरवर्ड फोल्ड अगेंस्ट अ वॉल' होकर कपड़े पहन रही थीं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!