लाइव न्यूज़ :

गरीब लोगों की मदद करने के लिए प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ ने किया यह काम, हो रही है खूब तारीफ

By भाषा | Updated: March 31, 2020 15:03 IST

अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, सोनम कपूर, राजकुमार राव, कार्तिक आर्यन, करण जौहर, भूषण कुमार समेत फिल्म उद्योग की कई हस्तियों ने विभिन्न राहत कोषों में दान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि वह केरल के कोवलम शहर में हर दिन 250 बेघर दिहाड़ी मजदूरों को खाना खिला रहे हैं।प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के दान की खबरों पर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, उनके पति पॉप गायक निक जोनस, कैटरीना कैफ समेत अनेक कलाकारों ने देश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने का प्रयास कर रहे विभिन्न राहत कोषों में चंदा देने की मंगलवार को जानकारी दी। प्रियंका और निक ने पीएम-केयर्स, यूनिसेफ, गूंज, डॉक्टर्स विदाउट बार्डर्स, नो किड हंगरी और एसएजी-एएफटीआरए समेत 10 परोपकारी संस्थाओं में अघोषित राशि दान की। 

प्रिंयका ने ट्विटर पर कहा कि ये संगठन कोविड-19 प्रकोप से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए ‘‘शानदार काम’’ कर रहा है। प्रियंका ने लोगों से आगे आने और अपने-अपने हिस्से का योगदान करने की अपील की। निक ने कहा कि इन संगठनों का उल्लेख करने का मकसद जागरुकता पैदा करना है। वहीं इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कैटरीना ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष और पीएम-केयर्स दोनों में धनराशि दान की है। 

उन्होंने लिखा, “इस वैश्विक महामारी ने विश्व में जिस तरह की मुश्किलें खड़ी की हैं उसे देखना बहुत दुखद है।” प्रसिद्ध मराठी अभिनेता साई तमहांकर ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में डेढ़ लाख रुपये का चंदा दिया है। अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि वह केरल के कोवलम शहर में हर दिन 250 बेघर दिहाड़ी मजदूरों को खाना खिला रहे हैं। “भारत आने नेनू” अभिनेता ने ट्वीट किया, “अपने आस-पास केवल एक परिवार की मदद करें।” 

अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, सोनम कपूर, राजकुमार राव, कार्तिक आर्यन, करण जौहर, भूषण कुमार समेत फिल्म उद्योग की कई हस्तियों ने विभिन्न राहत कोषों में दान किया है। प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के दान की खबरों पर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनप्रियंका चोपड़ाकैटरीना कैफबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!