लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस नताशा सूरी निकलीं कोरोना वायरस पॉजिटिव, फैंस को बताया कैसे हुआ कोरोना

By अमित कुमार | Updated: August 9, 2020 09:22 IST

फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बच्चन परिवार के ठीक होने के बाद अब एक्ट्रेस नताशा सूरी इस वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनताशा को सर्दी बुखार के अलावा सांस लेने में दिक्कत भी हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने इसका टेस्ट कराना जरूरी समझा। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि करीब 6 दिन पहले मैं किसी अर्जेंट काम से पुणे गई थी।नताशा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'डेंजरस' तैयारियों में जुटी हुई थी।

एक्ट्रेस नताशा सूरी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान दिया। नताशा किसी काम से पुणे गई थी, जहां से आने के बाद वह बीमार हो गई। इसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकलीं। नताशा को सर्दी बुखार के अलावा सांस लेने में दिक्कत भी हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने इसका टेस्ट कराना जरूरी समझा। 

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि करीब 6 दिन पहले मैं किसी अर्जेंट काम से पुणे गई थी। वहां से आने के बाद मैं बीमार पड़ गई। गले में खराश और वीकनेस लगने लगी। 3 दिन पहले मैंने टेस्ट करवाया, जो कि पॉजिटिव आया है। इस वक्त मैं होम क्वॉरंटीन हूं। मुझे अभी भी बुखार और वीकनेस है। मैं दवाएं ले रही हूं और साथ ही इम्यूनिटी बूस्टर्स भी ले रही हूं। 

'डेंजरस' में एक अलग अंदाज में नजर आएंगी नताशा

नताशा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'डेंजरस' तैयारियों में जुटी हुई थी। लेकिन कोरोना होने के कारण अब वह इसका प्रमोशन नहीं कर पाएंगी। 10 अगस्त से उन्हें शो का प्रमोशन करना था। यह शो एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। इस शो में नताशा के अलावा बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी दिखाई देंगे। नताशा सूरी ने 2016 में मलयालम फिल्म 'किंग लायर' से ऐक्टिंग डेब्यू किया था।

भारत में कोरोना बेहाल

बता दें कि भारत में कोविड-19 के एक दिन में 61,537 नये मामले आने के साथ ही शनिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 20,88,611 पर पहुंच गई है जबकि 933 और लोगों के दम तोड़ने से मृतकों की संख्या 42,518 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!