लाइव न्यूज़ :

रामनवमी के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शेयर की दरगाह की तस्वीर, कहा- सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है, इस मुश्किल घड़ी में सबको मिलकर...

By अमित कुमार | Updated: April 2, 2020 20:21 IST

कीर्ति कुल्हारी के इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे है और लगातार उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से संसार को खूबसूरत बनाने के लिए इस महामारी के समय एकजुट होकर लड़ने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देकीर्ति कुल्हारी अब वेबसीरीज 'फोर मोर शॉट्स' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी।लोग कीर्ति कुल्हारी के इस वेब सीरीज का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने गुरुवार को रामनवमी के मौके पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के जरिए वह हर धर्म को साथ कोरोना वायरस से लड़ने का संदेश दे रही हैं। कीर्ति कुल्हारी के इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे है और लगातार उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से संसार को खूबसूरत बनाने के लिए इस महामारी के समय एकजुट होकर लड़ने की बात कही है।  

फोटो शेयर करते हुए कीर्ति ने लिखा, 'आप सभी को राम नवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं, ये तस्वीर मैंने पिछले साल अजमेर शरीफ़ में बैठे हुए ली थी। आज अचानक से फिर से इससे रूबरू हुई तो सोचा इसे पोस्ट करूं और अपनी तरफ से आप सभी से यह कहूं कि आज इस #कोरोनोवायरस की लड़ाई में, क्या हिन्दू, क्या मुस्लिम, क्या सिख और क्या इसाई... आज सही मायनों में हम सब हैं भाई भाई... इन जात-ं पात की बातों पर गौर ना कीजिए... सबसे बड़ा धर्म है " इंसानियत " ... सब कुछ छोड़कर सही मायनों में इंसान बनिए और एक साथ मिलकर इस संसार को एक खूबूसूरत जगह बनाइए। 

'पिंक' और 'उरी' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय के दम पर लोगों का दिल जीतने वाली कीर्ति कुल्हारी की अगली वेब सीरीज जल्द रिलीज होने वाली है। कीर्ति कुल्हारी अब वेबसीरीज 'फोर मोर शॉट्स' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। जिसका ट्रेलर हाल ही में सामने आया है। लोग कीर्ति कुल्हारी के इस वेब सीरीज का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!