लाइव न्यूज़ :

'लव जिहाद' कानून का विरोध करने वालों पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, कहा- धोखाधड़ी की शिकार लड़कियां को न्याय कैसे मिलेगा?

By अमित कुमार | Updated: December 9, 2020 16:04 IST

कंगना रनौत देश में चल रहे मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती रही हैं। हाल ही में उन्होंने 'लव जिहाद' कानून का समर्थन किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘लव जिहाद’ कानून को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाओं का माहौल गर्म है। एक्ट्रेस कंगना रनौत से अस कानून को सपोर्ट करते हुए इसे जरूरी बताया है। कई लोगों का मानना है कि सरकार प्रमुख मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून लाने जैसे काम कर रही है।

यूपी समेत कई राज्य सरकारों की ओर से  'लव जिहाद' कानून बनाने का समर्थन किया जा रहा है। 'लव जिहाद' की कथित घटनाओं में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए सरकार से मांग की जा रही है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वह भी कानून बनाए। हालांकि, बड़े पैमाने पर लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की बात सबसे पहले सीएम योगी ने यूपी के देवरिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही थी। 

अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस मामले पर अपनी बात रखी है। एक्ट्रेस की माने तो  'लव जिहाद' की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जिन्हें रोकना आवश्यक है। इस बारे में सरकार ने कानून बना दिया है और मध्य प्रदेश, कर्नाटक व हरियाणा सरकार भी कानून बनाने जा रही हैं। कंगना रनौत अक्सर देश में चल रहे मुद्दों पर बेबाकी अंदाज में अपनी राय रखती रही हैं। 

कंगना रनौत ने 'लव जिहाद'  को लेकर ट्वीट किया, 'हर दिन हम इस तरह के केस सुनते हैं। आखिर कुछ लोगों को लव जिहाद के खिलाफ कानून से दिक्कत क्या है। यदि यह लव मैरिज है और मान लीजिए कि पहचान उजागर होने के बाद भी दोनों खुश हैं, लेकिन महिला यदि कुछ को ठगा हुआ महसूस करती है तो फिर वह कैसे न्याय के लिए गुहार लगाएगी?'

 

टॅग्स :कंगना रनौतलव जिहादबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!