लाइव न्यूज़ :

भाई अक्षत की शादी में कंगना रनौत ने किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: November 13, 2020 10:19 IST

शादी में कंगना रनौत बेहद खास और ग्लैमरस अंदाज में नजर आई। इस दौरान कंगना ने राजस्थानी ढोल की थाप पर जम कर ठुमके लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देउदयपुर के द लीला पैलेस होटल में एक्ट्रेस कंगना रनौत के भाई की शाही शादी हुई। भाई अक्षत रनौत और होने वाली भाभी रितु सागवान की शादी को यादगार बनाने के लिए कंगना ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने भाई अक्षत की शादी में अलग ही अंदाज में नजर आईं। बॉलीवुड की क्वीन ने इस शादी को यादगार बनाते हुए हर एक पल को खूब एन्जॉय किया। इस दौरान उन्होंने डांस कर सभी का दिल भी जीत लिया। कंगना इस शादी को अटैंड करने के लिए उदयपुर पहुंची हुई हैं। शादी में कंगना रनौत के आने से शादी में एक अलग ही रौनक देखने को मिली। भाई अक्षत रनौत और होने वाली भाभी रितु सागवान की शादी को यादगार बनाने के लिए कंगना ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

शादी राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर में की गई है। उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में एक्ट्रेस कंगना रनौत के भाई की शाही शादी हुई। शादी से पहले संगीत कार्यक्रम में कंगना रनौत ने फ़िल्मी गानों के साथ बॉलीवुड फिल्मों के सुपर हिट गानों पर प्रस्तुति दी। यही नहीं संगीत कार्यक्रम में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गीत केसरिया बालम आवों नी, पधारो म्हारे देश पर भी रनौत परिवार के सदस्यों ने जमकर ठुमके लगाए।

कुछ दिन पहले कंगना ने अपने छोटे भाई अक्षत को हल्दी लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'आज मेरे भाई अक्षत की बधाई की कुछ तस्वीरें, बधाई हिमाचल की एक परम्परा है शादी का पहला निमंत्रण मामा के घर में दिया जाता है, अक्षत की शादी नवंबर में है आज से सबको निमंत्रण दिए जाएंगे इसलिए इसे बधाई कहते हैं।'

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कंगना के परिवार की महिलाओं के साथ ही उनकी बहन रंगोली चंदेल भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में हिमाचल के पारंपरिक गीत भी सुनाई दे रहे हैं।  फिल्म 'थलाइवी' का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर कंगना हाल ही में अपने घर मनाली पहुंची थीं।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!