लाइव न्यूज़ :

रवि किशन के बाद पालघर की घटना पर फूटा कंगना रनौत का गुस्‍सा, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: April 20, 2020 20:58 IST

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत, रवि किशन के साथ-साथ अनुपम खेर और जीशान आयूब भी लगातार इस घटना को लेकर सरकार से सवाल कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत की टीम ने ट्वीट करते हुए इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। अपने इस पोस्‍ट के साथ कंगना की टीम ने #JusticeForSadhu हैशटैग भी शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में पिछले दिनों तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। कंगना रनौत की टीम ने ट्विटर करते हुए इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। कंगना रनौत की टीम ने ट्विटर पर लिखा, 'पालघर में हुई मॉब लिंचिंग की घटना द‍िल दहला देने वाली है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'हमारे देश को बनाने में साधुओं के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। कंगना रनौत इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा करती है जिसमें पालघर में साधुओं की हत्‍या हुई। बुजुर्गों पर हाथ उठाने का सहास सिर्फ कमजोर लोग ही करते हैं। अपने इस पोस्‍ट के साथ कंगना की टीम ने #JusticeForSadhu हैशटैग भी शेयर किया है। इससे पहले एक्टर रवि किशन भी इस मामले पर अपनी बात रख चुके हैं। 

रवि किशन ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया। एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘पूरा जीवन सनातन धर्म वाले साधु मार दिए गए। पुलिस मूक दर्शक बनी रही क्यों ?’रवि किशन के साथ-साथ अनुपम खेर और जीशान आयूब भी लगातार इस घटना को लेकर सरकार से सवाल कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस मामले में खिलाफ त्वरित अदालती कार्यवाही और दोषियों को सजा सजा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने एक बयान में कहा, ''यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।

टॅग्स :कंगना रनौतरवि किशनअनुपम खेरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच