लाइव न्यूज़ :

पापा प्रकाश पादुकोण के लिए छलका दीपिका पादुकोण का प्यार, कहा- हमें आप पर गर्व है...

By अमित कुमार | Updated: March 23, 2020 19:25 IST

दीपिका पादुकोण ने यह ट्वीट एक पत्रकार के ट्वीट को जवाब देते हुए किया है। पत्रकार ने अपने ट्वीट में बताया था कि 40 साल पहले आज ही के दिन लंदन के वेम्बले एरेना में प्रकाश पादुकोण ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती थी।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका ने लिखा, 'पापा, बैडमिंटन और भारतीय खेल के लिए आपका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। अपने पिता को दीपिका पादुकोण ने इस ट्वीट के जरिए खूब सारा प्यार दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने पापा प्रकाश पादुकोण को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर किया है। दीपिका का यह मैसेज लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है। अपने पिता को दीपिका पादुकोण ने इस ट्वीट के जरिए खूब सारा प्यार दिया है। इसके साथ ही मशहूर पूर्व बैंडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की मेहनत, लगन और एचिवमेंट को लेकर भी बेटी दीपिका ने अपनी बात रखी। 

दीपिका ने लिखा, 'पापा, बैडमिंटन और भारतीय खेल के लिए आपका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यह योगदान अतुलनीय है। आपके अंदर दूसरों को प्रेरित करने वाला समर्पण, अनुशासन, प्रतिबद्धता और सालों की कड़ी मेहनत के लिए ढेर सारा आभार...हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं। हमें आप पर गर्व है, आपको ढेर सारा आभार...'

दीपिका पादुकोण ने यह ट्वीट एक पत्रकार के ट्वीट को जवाब देते हुए किया है। पत्रकार ने अपने ट्वीट में बताया था कि 40 साल पहले आज ही के दिन लंदन के वेम्बले एरेना में प्रकाश पादुकोण ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती थी। इस जानकारी को साझा करते हुए उन्होंने दीपिका को टैग किया था, जिसके बाद दीपिका ने इसे रिट्वीट किया।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!