लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद: नौकरी पाने के लिए कभी खुद लोकल ट्रेन में खाते थे धक्के, आज हजारों प्रवासी मजदूरों के लिए बन गए हैं 'भगवान'

By अमित कुमार | Updated: May 27, 2020 20:59 IST

मुंबई में फंसे हजारों प्रवासी मजदूरों को वापस अपने घर भेजने वाले सोनू सूद कभी खुद लोकल ट्रेन में सफर किया करते थे। अपनी मेहनत और लगन से आज उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान हासिल की है।

Open in App
ठळक मुद्दे सोनू ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर कर दी थी। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार भूखे लोगों को खाना खिलाने से लेकर प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने तक काम कर रहे हैं। 

किसी की मदद के लिए पैसे से ज़्यादा दिल बड़ा होना जरूरी है। कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन एक ऐसा समय है, जब इंसान को इंसान की सबसे ज्यादा जरूरत है। यह मुश्किल दौर जब खत्म हो जाएगा तो आज मदद करने वाले लोगों को सालों तक याद किया जाएगा।  बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार भूखे लोगों को खाना खिलाने से लेकर प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने तक काम कर रहे हैं। 

सोनू सूद ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में लिखा गया, 'मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों।अगर आप मुंबई में है और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें 18001213711 और बताएं कि आप कितने लोग हैं, अभी कहां पर हैं और कहां जाना चाहते हैं। मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे।'

इसके बाद से सोनू के पास लगातार लोगों की मदद के लिए अपील आती रही और सोनू ने किसी को निराश नहीं किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज हजारों प्रवासी मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था कराने वाले सोनू कभी खुद काम की तलाश में लोकल ट्रेन में सफर किया करते थे। सोनू ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर कर दी थी। 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह काम की तलाश के लिए मुंबई आए थे और 420 रुपये महीने का पास निकालकर लोकल ट्रेन से सफर किया करते थे। साल 1998 का लोकल ट्रेन का पास है, जो कि बोरीवली से चर्चगेट तक का है। सोनू उस दौरान 3-4 लड़कों के साथ एक किराये के कमरे में रहा करते थे। साल 1999 में तेलुगू फिल्म 'कल्लाज़गार' से सोनू ने फिल्मों में काम करना शुरू किया था। 

टॅग्स :सोनू सूदप्रवासी मजदूरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!