लाइव न्यूज़ :

बीमार मां से मिलने घर जाना चाहता है मुंबई में फंसा हुआ यह स्टूडेंट, सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार तो मिला यह जवाब

By अमित कुमार | Updated: May 18, 2020 17:25 IST

सोनू सूद पिछले कुछ समय से प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में एक छात्र ने घर जाने के लिए सोनू से मदद मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू ने महाराष्ट्र के ठाणे से गुलबर्गा के लिए कुछ दिन पहले ही बसों को भेजा था। सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए लगातार परिवहन की व्यवस्था करा रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से देश में लगे लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित मजदूर वर्ग हुआ है। खासतौर पर प्रवासी मजदूरों को पिछले कुछ दिनों में कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ा है। ऐसे में सरकार ने उन्हें घर भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू जरूर कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद मजदूरों का बड़ा तबका इस सेवा से वंचिंत दिखाई पड़ता है। 

कई लोग मजबूरी में अपने राज्य जाने के लिए जान जोखिम में डालकर पैदल ही निकल गए हैं। ऐसे में इस तरह के लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आगे आए हैं। सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए लगातार परिवहन की व्यवस्था करा रहे हैं। वह कई राज्यों में लोग को भेज रहे हैं। इस बीच सोनू से मुंबई में फंसे एक छात्र ने मदद की गुहार लगाई है। 

मुंबई शहर के ठाणे में लॉकडाउन के बीच फंसे एक छात्र ने सोनू सूद से सोशल मीडिया पर अपनी मजबूरी बताई है। छात्र ने लिखा, "सोनू सूद सर मैं एक छात्र हूं और ठाणे में फंसा हुआ हैं। मेरी कोई मदद नहीं कर रहा। मेरी मां बहुत बीमार है और वह मेरे लिए काफी चिंतित है। मुझे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जाना है। आप ही मेरी आखिरी उम्मीद हो। कृप्या मेरी मदद करें सर।" 

सोनू सूद ने छात्र के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "अपनी मां से कहो कि वह जल्द ही तुम्हें देखेंगी।" सोनू ने महाराष्ट्र के ठाणे से गुलबर्गा के लिए कुछ दिन पहले ही बसों को भेजा था। इस दौरान सोनू खुद इन मजदूरों को विदा करते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने रास्ते में इनको खाने-पीने का सामन भी दिया, जिससे इन्हें रास्ते में परेशानी न हो। सोनू सूद के काम को देखते हुए सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!