लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में गई नौकरी तो सब्जी बेचने लगी यह सॉफ्टवेयर इंजीनियर, फिर मदद को आगे आए सोनू सूद ने लड़की को दिलाया जॉब

By अमित कुमार | Updated: July 28, 2020 16:44 IST

सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। एक्टर अपनी ओर से लोगों के लिए हर संभव काम करने का प्रयास कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के कारण इस लड़की की जॉब चली गई थी। जिसके बाद वह सब्जी बेचकर अपना गुजारा कर रही थीं।इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर का एक वीडियो ट्व‍िटर पर शेयर किया गया था। सोनू सूद ने इस लड़की की मदद कर एक बार फिर फैंस को अपना मुरीद बना लिया है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आजकल भगवान बनकर हर किसी की परेशानी को हर ले रहे हैं। यही वजह है कि लोग भगवान से ज्यादा सोनू सूद के सामने अपनी परेशानियां लेकर आ रहे हैं। सोनू सूद भी उन्हें निराश नहीं कर रहे और हर तरीके से मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। हैदराबाद की रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की की मदद के लिए भी सोनू सूद आगे आए हैं। 

दरअसल, लॉकडाउन के कारण इस लड़की की जॉब चली गई थी। जिसके बाद वह सब्जी बेचकर अपना गुजारा कर रही थीं। इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर का एक वीडियो ट्व‍िटर पर शेयर किया गया था। एक यूजर ने इस वीडियो में सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'डीयर सोनू सूद, ये शारदा है, जिसे कोविड क्राइसिस के चलते @VirtusaCorp ने अपनी नौकरी से न‍िकाल द‍िया था। लेकिन हार न मानते हुए अपने परिवार का सपोर्ट करने के ल‍िए इसने सब्‍जीबेचना शुरू कर द‍िया। प्‍लीज देखें, अगर आप इनकी किसी भी तरह मदद कर सकते हैं तो उम्‍मीद है आप जवाब देंगे।' 

सोनू सूद ने फिर जीता फैंस का दिल

सोनू सूद ने बिना देर किए ही इस अपील का जवाब देते हुए लिखा, 'मेरे अधिकारी उससे मिले। इंटरव्‍यू हो चुका है. जॉब लेटर भी भेजा जा चुका है। जय हिंद।' सोनू सूद ने ऐसा कर एक बार फिर फैंस को अपना मुरीद बना लिया है। इससे पहले सोनू ने गरीब किसान की बेटियों के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया था। दरअसल, सोशल मीडिया पर लड़कियों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पैसे के अभाव के कारण खुद ही खेत जोतने को मजबूर हैं।

गरीब किसान को भेजा ट्रैक्टर 

इसके बाद सोनू सूद ने उस गरीब किसान को ट्रैक्टर भेजा है, ताकि उन्हें अब खेत जोतने पर कोई परेशानी ना हो। बता दें, एक्टर ने वीडियो देखकर पहले इस परिवार को ट्रैक्टर देने की घोषणा की थी। मालूम हो ये पहला मौका नहीं है जब सोनू सूद इस तरह से मदद के लिए आगे आए हों। उन्होंने हाल ही में दशरथ मांझी के परिवार की भी आर्थिक सहायता की बात कही है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!