लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने जीता फैंस का दिल, दिहाड़ी मजदूरों के एकाउंट में पैसे भेज दिखाई दरियादिली

By अमित कुमार | Updated: April 3, 2020 14:48 IST

सलमान लॉकडाउन से पहले अपनी आने वाली फिल्म राधे की शूटिंग में बिजी थे। कोरोना वायरस के कारण फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया, जिस वजह से फिल्म के लिए काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों का गुजारा करना मुश्किल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज के 25000 काम करने वालों की मदद करने की शपथ ली थी। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सलमान खान को थैंक्स कह रहे हैं।

बॉलावुड एक्टर सलमान खान एक बार फिर चर्चाओं में हैं। कोरोना वायरस फैलने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में वहां काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। बीते दिनों सलमान खान ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज के 25000 काम करने वालों की मदद करने की शपथ ली थी। 

सलमान लॉकडाउन से पहले अपनी आने वाली फिल्म राधे की शूटिंग में बिजी थे। कोरोना वायरस के कारण फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया, जिस वजह से फिल्म के लिए काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों का गुजारा करना मुश्किल हो गया। फिल्म राधे के सेट पर काम कर रहे कुछ मजदूरों का बयान हाल ही में सामने आया है। इन मजदूरों के मुताबिक सलमान खान ने उनकी मदद की है। 

फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' के एक क्रू मेंबर के मुताबिक 26 मार्च से 2 अप्रैल के बीच शूट नहीं होने के बाद भी सलमान ने इसका पैसा क्रू मेंबर्स के खातों में डाल दिया है। फिल्म की शूटिंग भले ही बंद हो गई हो, लेकिन इन सभी मजदूरों के एकाउंट में सलमान खान ने पैसे भेजने का काम किया। सलमान के इस कदम की काफी प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सलमान को थैंक्स कह रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिपसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!