लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: राज बब्बर के लिए आसान नहीं था बॉलीवुड में एंट्री पाना, NSD से एक्टिंग सीखने के बाद भी 5 सालों तक नहीं मिला कोई काम

By अमित कुमार | Updated: June 23, 2020 07:19 IST

मुंबई आने के बाद एक्टर बनने के लिए राज बब्बर को काफी संघर्ष करना पड़ा। वह कई महीनों तक डायरेक्टर प्रकाश मेहरा के ऑफिस के एक छोटे से कमरे में रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 1972 में दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई करने वाले राज बब्बर को शुरुआती दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।राज बब्बर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक्ट्रेस रीना रॉय के साथ की थी। राज बब्बर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पहली शादी नादिरा से की थी। मगर उनकी दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल थीं।

दिग्गज एक्टर राज बब्बर आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। 40 साल तक बॉलीवुड में अपना योगदान देने वाले राज बब्बर का जन्म 23 जून 1952 को हुआ था। राज बब्बर ने फिल्म में हीरो ही नहीं बल्कि विलेन का किरदार भी किया। सिर्फ यही नहीं लोगों ने उनको इस दोनों को अवतार को पसंद किया। राज बब्बर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक्ट्रेस रीना रॉय के साथ की थी। 

साल 1972 में दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई करने वाले राज बब्बर को शुरुआती दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बहुत कोशिशों के बाद भी उन्हें 5 साल तक कोई काम नहीं मिला। इसके बाद 1977 में आई फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि, सही मायनों में राज बब्बर को पहचान 'इंसाफ का तराजू' से मिली थी। 

इंसाफ का तराजू ने बनाया रातोंरात सुपरस्टार 

इंसाफ का तराजू फिल्म में राज बब्बर ने एक बलात्कारी का रोल प्ले किया। जो फेमस एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ फिल्माया जाना था। जिसे करने में राज बब्बर काफी घबराए हुए थे। क्योंकि वो इंडस्ट्री में नए थे और जीनत काफी फेमस और बड़ी हिरोइन थीं। लेकिन ये रोल राज बब्बर के लिए लकी साबित हुआ और इस रोल ने ही उन्हें रातोंरात सुपरस्टार की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया। उनकी इस दमदार एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

स्मिता पाटिल के लिए छोड़ दिया था अपना घर 

राज बब्बर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पहली शादी नादिरा से की थी। मगर उनकी दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल थीं। बताया जाता है कि राज बब्बर ने स्मिता के लिए अपना घर छोड़ दिया था। सिर्फ यही नहीं उस जमाने में दोनों लिव इन में भी रहने लगे थे। कुछ वक्त के बाद 1986 में स्मिता से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा प्रतीक बब्बर भी है। लेकिन अपने बेटे को जन्म देने के कुछ वक्त बाद हुए इन्फेक्शन की वजह से स्मिता की मृत्यु हो गई।

कंट्रोवर्सी से भरी रही लव लाइफ

सिर्फ फिल्मी करियर की वजह से नहीं बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर भी वो काफी कंट्रोवर्सी में रहे। स्मिता पाटिल के साथ उनकी लव लाइफ को लेकर काफी विवादित रहा। फिल्मों से दूर रहने वाले राज बब्बर जाने-माने पॉलिटिशन भी हैं। अपने ही शहर आगरा से उन्होंने समाज वादी पार्टी ज्वॉइन कर ली। वहीं अमर सिंह के बयान के बाद राज बब्बर को पार्टी से सस्पेंड भी कर दिया गया। वहीं पांच अक्टूबर 2008 को एक बार फिर राज बब्बर ने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर ली। 17वें लोकसभा चुनाव में भी राज बब्बर फतेहपुर से चुनाव लड़े थे मगर उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

टॅग्स :हैप्पी बर्थडेराज बब्बरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!