लाइव न्यूज़ :

'रामायण' में विभीषण का रोल कर इस एक्टर ने जीता था फैंस का दिल, फिर एक हादसे ने खत्म कर दिया सबकुछ

By अमित कुमार | Updated: April 9, 2020 10:55 IST

इस धार्मिक शो ने कमबैक के साथ ही टीआरपी रेटिंग में नया रिकॉर्ड कायम किया है। रामायण में काम करने वाले कलाकारों को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का माहौल गर्म है।

Open in App
ठळक मुद्देजिद्द, ये मझदार, लहू के दो रंग, सत्ता, औजार और कसक जैसी हिंदी फिल्मों से उन्होंने बॉलीवुड में पहचान बनाई।कुछ लोगों का मानना था कि मुकेश रावल ने सुसाइड किया है।

दूरदर्शन पर सालों बाद एक बार फिर रामानंद सागर की 'रामायण' का प्रसारण किया जा रहा है। लॉकडाउन में लोगों की मांग पर इस शो को फिर से टेलीकास्ट किया जा रहा है। सालों बाद भी रामयाण को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। इसका सबूत सीरियल की टीआरपी से लगाया जाता है। टीआरपी के मामले में 'रामायण' ने कई शो को पीछे छोड़ दिया है। 

'रामायण' के सभी किरदारों की चर्चा एक बार फिर लोगों के बीच हो रही है। राम, सीता, भरत, लक्ष्मण, रावण और हनुमान की तरह इस सीरियल में विभीषण की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई थी। एक्टर मुकेश रावल ने विभीषण की एक्टिंग बेहद ही शानदार तरीके से निभाया था। अपनी एक्टिंग के दम पर वह फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। 'रामायण' के अलावा भी मुकेश रावल ने कई फिल्म और टेलीविजन शो में काम किया था।

मौत की खबर से सदमे में पहुंच गए थे फैंस 

जिद्द, ये मझदार, लहू के दो रंग, सत्ता, औजार और कसक जैसी हिंदी फिल्मों से उन्होंने बॉलीवुड में पहचान बनाई। इसके साथ ही उन्होंने कई गुजराती फिल्म और सीरियल में भी काम किया। लेकिन 15 नवंबर 2016 को उनकी मौत की खबर ने फैंस को सदमे में डाल दिया। दरअसल, मुंबई स्थित कांदिवली रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर पुलिस को उनका शव मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन हादसे में उनकी जान चली गई थी। 

सुसाइड की खबरों ने पकड़ी थी जोर

हालांकि, कुछ लोगों का मानना था कि मुकेश रावल ने सुसाइड किया है। लेकिन उनकी पत्नी ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था। मुकेश रावल के करीबी ने बताया था कि बेटियों के शादी के बाद वह अकेले पड़ गए थे। उनका एक बेटा था जिसकी मौत ट्रेन हादसे में हो गई थी, यही वजह थी कि उन्होंने इस तरह सुसाइड किया। 

टॅग्स :रामायणरामानंद सागरबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड फ्लैशबैक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?