लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 'रामायण' के बाद टीवी पर होने जा रही है 'शक्तिमान' की वापसी

By भाषा | Updated: March 30, 2020 17:21 IST

कोरोना वायरस के चलते लागू देशव्यापी बंद के दौरान दर्शकों के लिए पुराने जमाने के कई लोकप्रिय शो शुरू किए गए हैं, जिनमें ‘महाभारत’ और ‘रामायण’ भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुकेश खन्ना ने टि्वटर पर रविवार को ‘शक्तिमान’ के पुन: प्रसारण की जानकारी दी। ‘शक्तिमान’ का प्रसारण दूरदर्शन पर 1997 से 2005 के बीच हुआ था।

भारतीय टेलीविजन के इतिहास के सबसे ज्यादा लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक रहे ‘शक्तिमान’ की टीवी पर वापसी हो रही है। ‘शक्तिमान’ के मुख्य कलाकार मुकेश खन्ना ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना वायरस के चलते लागू देशव्यापी बंद के दौरान दर्शकों के लिए पुराने जमाने के कई लोकप्रिय शो शुरू किए गए हैं, जिनमें ‘महाभारत’ और ‘रामायण’ भी शामिल हैं। इसके अलावा शाहरुख खान अभिनीत ‘सर्कस’ और रजीत कपूर अभिनीत ‘ब्योमकेश बक्शी’ को भी राष्ट्रीय प्रसारक और उससे जुड़े चैनलों पर प्रसारित करने की घोषणा हुई है।

खन्ना ने टि्वटर पर रविवार को ‘शक्तिमान’ के पुन: प्रसारण की जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो क्लिप में कहा, ‘‘एक दिन में देश के दो महाकाव्यों ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ को देखना लॉकडाउन में रह रहे 135 करोड़ भारतीय लोगों के लिए खुशी की बात है। घर पर रहें और इसका आनंद उठाएं। इससे अच्छी खबर हो नहीं सकती। लेकिन ‘शक्तिमान’ के प्रशंसकों के लिए भी अच्छी खबर ला रहा हूं। ‘शक्तिमान’ भी जल्द आने जा रहा है।’’

हालांकि अभिनेता ने तारीख और समय की जानकारी अभी नहीं दी है। उन्होंने प्रशंसकों से प्रतीक्षा करने के लिए कहा है। ‘शक्तिमान’ का प्रसारण दूरदर्शन पर 1997 से 2005 के बीच हुआ था। इसके बाद 2011 में ‘शक्तिमान: द एनिमेटेड सीरीज’ और 2013 में टेलीविजन फिल्म ‘हमारा हीरो शक्तिमान’ भी आई थी। ऐसी भी खबरें हैं कि खन्ना ‘शक्तिमान’ का सीक्वल भी लेकर आएंगे और इस पर लॉकडाउन के बाद काम शुरू हो जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!