लाइव न्यूज़ :

सबकी आंखें नम कर दुनिया को अलविदा कह गए इरफान खान, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने भी एक्टर की मौत पर जताया शोक, कही ये बात

By अमित कुमार | Updated: April 29, 2020 16:58 IST

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सिनेमा जगत ने एक बेहतरीन कलाकार को खो दिया है ।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान खान की बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। इरफान खान 53 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे दुर्लभ प्रतिभा-सम्पन्न कलाकार थे और उनकी विविध भूमिकाओं की छाप सदैव हमारे दिलों में अंकित रहेगी । राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ विख्यात अभिनेता इरफान खान के असामयिक निधन से गहरा दुःख हुआ। उनका निधन, सिने-जगत एवं उनके अनगिनत प्रशंसकों के लिए अपूरणीय क्षति है।’’ 

कोविंद ने कहा, ‘‘ वे दुर्लभ प्रतिभा-सम्पन्न कलाकार थे। उनकी विविध भूमिकाओं की छाप सदैव हमारे दिलों में अंकित रहेगी ।’’ राष्ट्रपति ने कहा ‘‘दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।’’ गौरतलब है कि अभिनेता इरफान खान की बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। वह 54 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। 

वहीं उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सिनेमा जगत ने एक बेहतरीन कलाकार को खो दिया है । उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हिंदी फिल्मों के सुविख्यात कलाकार श्री इरफान खान के असामयिक निधन पर स्तब्ध हूं और उनके शोकाकुल परिजनों, सहयोगियों तथा असंख्य प्रशंसकों के दुख को महसूस कर सकता हूं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘देश के सिने जगत ने एक बेहतरीन कलाकार को खोया है, जिसने कम समय में ही अपनी विशिष्ट अभिनय शैली और उल्लेखनीय फिल्मों से भारतीय फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों, सहयोगियों और प्रशंसकों को धैर्य प्रदान करें। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।’’ 

टॅग्स :रामनाथ कोविंदइरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच