लाइव न्यूज़ :

इरफान खान की बीमारी को लेकर फिर आई ये खबर, प्रवक्ता ने किया खुलासा 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 25, 2018 04:27 IST

इरफान खान न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। जिसके इलाज के लिए इन दिनों वह लंदन में हैं।

Open in App

मुंबई, 25 मार्च;  बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता इरफान खान इन दिनों एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्हें न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर है। जिसके इलाज के लिए वह लंदन में इन दिनों हैं। इरफान खान ने अपनी इस बीमारी के बारे में खुद ही ट्विटर पर खुलासा किया था। इरफान खान की बीमारी को लेकर सोशल मीडिया पर शुरुआत से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। 

एक बार फिर इरफान की बीमारी को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है। जिसमें यह कहा जा रहा है कि इमरान न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट से कराएंगे। जबकि इरफान की तरफ से ऐसी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर बढ़ती अफवाहों को देखते हुए इरफान खान के प्रवक्ता ने इसका जवाब दिया है। न्यूज रिपोर्ट्स की मानें तो इरफान खान के स्पोक पर्सन ने कहा है कि इरफान खान आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट नहीं ले रहे हैं। हालांकि इस सिलसिले में इरफान खान ने डॉक्टर बालेन्दु प्रकाश को एक बार इरफान ने फोन किया था। लेकिन बीमारी के इलाज को लेकर कोई बात नहीं हुई थी। 

स्पोक पर्सन ने आगे कहा कि किसी इंसान की बीमारी का फायदा उठाकर पब्लिसिटी करना उचित नहीं है। गौरतलब है कि इरफान खान ने अपने पिछले ट्वीट में यह साफ कर दिया है कि उनकी बीमारी को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ने वाली अफवहों पर ध्यान ना दे। वह अपनी बीमारी के हर अपडेट की जानकारी खुद ही देंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पत्नी भी उनकी बीमारी को लेकर स्टेटमेंट जारी कर सकती हैं। 

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!