लाइव न्यूज़ :

फिर बिगड़ी कैंसर से जूझ रहे इरफान खान की तबीयत, मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती

By अमित कुमार | Updated: April 28, 2020 19:59 IST

कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे एक्‍टर इरफान खान मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। इरफान अपने रूटीन चेकअप के लिए भी कोकिलाबेन अस्‍पताल जाते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजून 2017 में इरफान की इस बीमारी के बारे में पता चला था।इरफान खान की मां सईदा बेगम का शनिवार को जयपुर में 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान लगभग तीन साल से कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बारे में वह खुद फैंस को अपडेट देते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को अचानक तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इरफान हाई ग्रेड न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं और वह लंदन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। हालांकि, इन दिनों वह भारत में हैं। 

इरफान खान की तबीयत को लेकर उनके स्पोकपर्सन ने बताया कि यह सच है कि इरफान अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हम सभी उनकी जल्दी रिकवरी की दुआ करते हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी। वह अभी डॉक्टरों की देख-रेख में हैं और हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही रिकवरी कर लेंग।

जून 2017 में इरफान की इस बीमारी के बारे में पता चला था। पिछले साल विदेश से घर लौटने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग पूरी की थी, लेकिन फिल्म के प्रमोशन को बीच में छोड़कर वो इलाज के लिए चले गए थे। अंग्रेजी मीडियम 2017 में आई फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है। फिल्म में इरफान के अलावा राधिका मदन, दीपक डोबरियाल और करीना कपूर खान ने अहम भूमिका निभाई है।

लॉकडाउन की वजह से नहीं कर पाए मां के आखिरी दर्शन इरफान खान

इरफान खान की मां सईदा बेगम का शनिवार को जयपुर में 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। टोंक के नवाब खानदान से संबंध रखने वालीं सईदा बेगम कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उन्होंने अपने जयपुर के घर में आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयपुर में चुंगी नाका के पास स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया, लेकिन इरफान खान लॉकडाउन की वजह से अपनी मां के आखिरी दर्शन नहीं कर पाए और अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए।

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम