लाइव न्यूज़ :

पिता राकेश रोशन को लेकर बोले ऋतिक रोशन, कोरोना वायरस को इनसे डरना चाहिए

By अमित कुमार | Updated: April 3, 2020 17:57 IST

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता राकेश रोशन का एक वीडियो शेयर किया है। वर्कआउट के दौरान के इस वीडियो में राकेश रोशन अलग-अलग एक्सरसाइज करते दिखाई पड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के बाद ऋतिक रोशन लगातार अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऋतिक इस वीडियो के कारण चर्चाओं में आ गए हैं।

लॉकडाउन के दौरान आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इन दिनों घर में ही अपना समय बिता रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर सेलिब्रेटीज सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी बातें बताते रहते हैं। लॉकडाउन के बाद ऋतिक रोशन लगातार अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। आम दिनों के मुकाबलों में वह इस समय सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हैं। 

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता राकेश रोशन का एक वीडियो शेयर किया है। वर्कआउट के दौरान के इस वीडियो में राकेश रोशन अलग-अलग एक्सरसाइज करते दिखाई पड़ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस खूब देख रहे हैं। इस वीडियो के साथ ऋतिक ने पिता को लेकर ऐसी बात कही कि हर कोई उसकी प्रशंसा कर रहा है। सोशल मीडिया पर ऋतिक इस वीडियो के कारण चर्चाओं में आ गए हैं। 

ऋतिक ने वीडियो के साथ लिखा, 'डैम, ये मेरे पिता हैं। इन्होंने कभी हार मानना नहीं सीखा। इसी तरह के दृढ़ संकल्प की जरूरत हमें भी इस कठिन समय में है। इस साल मेरे पिता 71 साल के हो जाएंगे। लेकिन रोज दो घंटे वर्कआउट करते हैं। पिछले साल उन्होंने कैंसर को हराया था। ऐसे में मुझे लगता है कि कोरोना वायरस को उनसे डरना चाहिए। बहुत ज्यादा डरना चाहिए।'

टॅग्स :ऋतिक रोशनराकेश रोशनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!