लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर ने वीडियो कॉल पर जॉनी लीवर से की मजेदार बातें, शेयर कर लिखा- आप भी सुनिये आत्मा प्रसन्न हो जाएगी

By अमित कुमार | Updated: April 1, 2020 19:07 IST

लॉकडाउन के बीच अनुपम खेर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रह रहे हैं। बुधवार को अनुपम खेर ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

Open in App
ठळक मुद्दे दोनों ही कलाकारों ने दीवाना-मस्ताना, दुल्हन हम ले जाएंगे, दिल, आशिक, हम आपके दिल में रहते हैं और कुछ-कुछ होता है जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इन दोनों को साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस आज भी बेताब रहते हैं।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर और जॉनी लीवर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों ही कलाकार अपनी कॉमिक टाइमिंग से लगातार लोगों का दिल जीतते रहे हैं। दोनों ही कलाकारों ने दीवाना-मस्ताना, दुल्हन हम ले जाएंगे, दिल, आशिक, हम आपके दिल में रहते हैं और कुछ-कुछ होता है जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इन दोनों को साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस आज भी बेताब रहते हैं। 

लॉकडाउन के बीच अनुपम खेर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रह रहे हैं। बुधवार को अनुपम खेर ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसमें वह जॉनी लीवर से वीडियो कॉल पर बात करते दिखाई पड़ रहे हैं। अनुपम ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'शरीर, दिल, आत्मा प्रसन्न हो गई। आपकी भी हो जायेगी। सुनिये तो सही।'

'आप औरों को खुश कीजिए, आप खुश रहेंगे'

अनुपम ने फोन पर बात करते हुए कहा, 'जॉनी मेरे भाई कैसे हो' इस पर जॉनी बोले- 'क्या है रे बापू.. कैसे हैं आप?' अनुपम ने आगे कहा, 'मैं बहुत अच्छा हूं, आपने मैसेज भेजा ना मुझे अभी कि आपको मेरा वीडियो अच्छा लगा। तो मेरा दिल किया कि आपसे सामने बात करूं ऐसे मजा आएगा। क्या करते हो खुश रखने के लिए अपने आप को?' तो जवाब में जॉनी बोले- 'आप औरों को खुश कीजिए, आप खुश रहेंगे।'

अनुपम ने बनाया खुशहाल लोगों से वीडियो चैट करने का का मन

अनुपम आगे कहते हैं, 'ये बात भी सही है। वाह वाह। आपकी हस्ती तो ऐसी है, आपकी पर्सनालिटी तो ऐसी है जॉनी, कि आप हमेशा ही मुझे खुश नजर आए। मैं आपको कुछ 30-35 साल से जानता हूं, जितना बड़ा मेरा करियर है। हमने बहुत सारी फिल्में साथ में की हैं। तो मैंने डिसाइड किया है कि मैं उन लोगों को ढूंढूंगा और उनसे वीडियो चैट करूंगा जिनको देख के मुझे खुशी होती है, अंदर से एक मजा आता है। मैंने आपको बताया भी नहीं कि मैं आपको फोन करूं या नहीं करूं, मैंने फोन डायल कर दिया और आपने उठा लिया। मुझे बहुत अच्छा लगा।' बदले में जॉनी कहते हैं, 'अरे सर हम आपके फैन हैं, क्या बात कर रहे हैं आप।'

देश के मौजूदा हालात पर पूछा सवाल

इसके बाद अनुपम ने देश के मौजूदा हालात पर सवाल करते हुए पूछा, 'बहुत सारे लोग हैं जिनके हालात उतने अच्छे नहीं हैं और वे क्या करें जीवन में अपने आपको ठीक रखने के लिए। क्या लगता है आपको? तो जवाब देते हुए जॉनी बोले- 'उनको जो है थोड़ा सच्चाई का पता चले ना तो ऑटोमैटिक इंसान खुश हो जाता है। कुछ लोग अपनी हालत खुद ही खराब कर लेते हैं, सच्चाई से परे हो जाते हैं और जगह से हट जाते हैं, सुर लगता नहीं उनका, तो काम गलत होता रहता है। है कि नहीं, सिम्पल सी बात है।'

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनअनुपम खेरजॉनी लीवरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!