लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर ने मां और भाई संग किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: June 23, 2020 12:45 IST

अनुपम खेर अक्सर अपनी मां के वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बर्थडे के मौके पर मां को शानदार अंदाज में विश किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर अनुपम खेर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अनुपम खेर ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अनुपम अपनी मां और भाई राजू खेर संग इस वीडियो में बेहद फनी दिखाई पड़ रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। राजनीतिक और सामजिक मुद्दों पर वो अक्सर अपनी राय रखते हैं। इसके अलावा वह खुद से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अनुपम खेर ने कई मौकों पर अपनी मां का जिक्र किया है। वह अक्सर बताते रहे हैं कि वह बचपन से ही मां के कितने क्लोज रहे हैं। 

इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अनुपम खेर ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर करने के कुछ देर बाद ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, इस वीडियो अनुपम खेर अपनी मां और भाई के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। तीनों को एक साथ डांस करता देख फैंस भी इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। 

हमेशा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होती हैं मां

अनुपम अपनी मां और भाई राजू खेर संग इस वीडियो में बेहद फनी दिखाई पड़ रहे हैं।  वीडियो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा- लेडीज एंड जेंटलमैन, पेश है ‘MOTHER’ OF ALL DANCES। हमारा डांस स्किल बेकार है। लेकिन हमारी खुशी की भावना वर्ल्ड क्लास है। मां हमेशा की तरह सेंटर ऑफ अट्रैक्शन हैं। सचमुच !! उनकी मौजूदगी में उनके बेटे उनके जैसा करने की कोशिश कर रहे। मुझे 100 फीसदी यकीन है कि आप लोग बिट्टू और राजू को देख भी नहीं रहे होंगे। एन्जॉय करिए मेरे दोस्तों। ऐसी चीज़ें रोज़ रोज़ देखने को नहीं मिलती। जय हो !! 

अनुपम खेर ने घर पर भाई से लिया 'हेयरकट'

इससे पहले अनुपम खेर ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनके भाई राजू खेर ट्रिमर लेकर उनका सिर मुंडवाते दिख रहे हैं। वीडियो जितना मजेदार है उतना ही मजेदार है अनुपम द्वारा लिखा हुआ कैप्शन। वीडियो में राजू के 'हो गया' कहते ही अनुपम अपनी गर्दन पर हाथ फेरते हैं और बोलते हैं जल्दी हो गया..जल्दी हो गया।'' इस वीडियो को पोस्ट कर अनुपम ने लिखा, ''हम गंजे नहीं हैं, हम बस अपने बालों से ज्यादा लंबे हैं। यह सबसे जल्दी किया गया हेयरकट था।''

टॅग्स :अनुपम खेरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!