लाइव न्यूज़ :

आनंद विहार में गरीब और लाचार लोगों की भीड़ देख सरकार पर फूटा बॉलीवुड एक्टर का गुस्सा, कहा- आप उन्हें सड़कों पर...

By अमित कुमार | Updated: March 29, 2020 09:12 IST

शनिवार को दिल्ली से लाखों की संख्या में दिहाड़ी मजदूर करने वाले लोग अपने गांवों की ओर जाने के लिए बसों का इंतजार करते नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्दे लॉकडाउन के बीच लोगों में मची इस अफरातफरी पर बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने अपनी बात रखी है।लोगों की संख्या अत्यधिक होने और बस में जगह न होने के कारण कई मजदूर बसों की छत पर बैठ गए।

देश में लॉकडाउन (Lockdown) की स्थिति के बीच शनिवार को दिल्ली के आनंद विहार में अफरातफरी और भगदड़ जैसे हालात देखने को मिले। दिल्ली से लाखों की संख्या में दिहाड़ी मजदूर करने वाले लोग अपने गांवों की ओर जाने के लिए बसों का इंतजार करते नजर आए। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के हजारों दिहाड़ी मजदूर कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद बस पकड़ने के लिए आनंद विहार, गाजीपुर और गाजियाबाद के लाल कुआं क्षेत्र पहुंचे। 

लोगों की संख्या अत्यधिक होने और बस में जगह न होने के कारण कई मजदूर बसों की छत पर बैठ गए। संक्रमण फैलने के खतरे के बीच सामाजिक दूरी के सारे नियम धरे रह गए और लोग बसों में जहां पांव टिकाने की जगह मिली वहीं खड़े नजर आए। इनमें से कुछ ने मास्क पहने थे लेकिन ज्यादातर लोगों ने संक्रमण से बचने के लिए मुंह पर रुमाल बांधा था।

लॉकडाउन के बीच लोगों में मची इस अफरातफरी पर बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने अपनी बात रखी है। कमाल आर खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'अब तक आपको लगता था कि सिर्फ मैं ही प्रधानमंत्री मोदी जी की आलोचना करता था, तो फिर ये क्या है। ये लोग भी एक तरह से सरकार का आलोचना ही कर रहे हैं।'

उन्होंने आगे लिखा, 'इतने सारे लोगों को अपने घरों की ओर जाना पड़ रहा है। इन लोगों के पास दिल्ली में रहने के लिए जगह नहीं है। अभी और लोग बस पकड़ने के लिए बाहर निकलेंगे, आप ऐसे लोगों को सड़क पर अकेला नहीं छोड़ सकते हैं।' कमाल खान के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच