लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन को आई फैंस की याद, घर के बाहर रविवार को लगने वाले जलसे को लेकर कही यह बात

By भाषा | Updated: April 20, 2020 17:40 IST

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लोगों को कुछ बताने की कोशिश की। उन्होंने नए ट्वीट में कहा कि इस समय दुनिया में कुछ ऐसा हो रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ। 

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ने रविवार को अपने ब्लॉग पर लिखा कि रविवार का मतलब अब पहले जैसा नही रह गया है। पहले वह इस दिन की प्रतीक्षा करते थे। उनके घर के दरवाजे पर प्रशंसकों की गूंज सुनाई देती थी। 

मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि रविवार अब उनके लिए पहले जैसा नहीं रह गया है क्योंकि पिछले 38 साल से इस दिन प्रशंसकों से मिलने और अभिवादन करने का सिलसिला कोरोना वायरस की वजह से अब टूट गया है। अभिनेता जुहू स्थित अपने घर जलसा में प्रत्येक रविवार को अपने प्रशंसकों से मिलते थे, उनका अभिवादन करते थे और ऑटोग्राफ देते थे। पिछले महीने बच्चन ने कहा था कि वह इस साप्ताहिक गतिविधि को कोविड-19 की वजह से बंद कर रहे हैं।

अभिनेता को उन्हीं पुराने दिनों की याद आ रही है। अभिनेता ने रविवार को अपने ब्लॉग पर लिखा कि रविवार का मतलब अब पहले जैसा नही रह गया है। पहले वह इस दिन की प्रतीक्षा करते थे। उनके घर के दरवाजे पर प्रशंसकों की गूंज सुनाई देती थी। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लोगों को कुछ बताने की कोशिश की। उन्होंने नए ट्वीट में कहा कि इस समय दुनिया में कुछ ऐसा हो रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ। 

गौर करने वाली बात ये है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब दुनियाभर के लोगों की जुबान पर बस एक ही शब्द है और वो है कोरोना। अमिताभ ने लिखा, ''दुनिया की जनसंख्या 7.8 बिलियन है। दुनिया के इतिहास में जनसंख्या को 1 बिलियन तक पहुंचने में 2,00,000 साल लगे थे और बस 200 साल और लगे 7 बिलियन तक पहुंचने में। आज 7.8 बिलियन लोगों की जुबान पर एक ही शब्द है- कोरोना. ऐसा मनुष्य जीवन के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।'' 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच