लाइव न्यूज़ :

VIDEO: फिल्मफेयर अवार्ड जीतने के बाद गोरखपुर पहुंचे भाजपा सांसद रवि किशन, हुआ भव्य स्वागत

By संदीप दाहिमा | Updated: October 15, 2025 20:39 IST

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: फिल्मफेयर अवार्ड जीतने के बाद गोरखपुर पहुंचे भाजपा सांसद रवि किशन, हुआ भव्य स्वागत

फिल्मफेयर पुरस्कार जीतकर गोरखपुर लौटे फिल्म कलाकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय सांसद रवि किशन बुधवार को गोरखनाथ मंदिर गये और कृतज्ञतास्वरूप पुरस्कार की ट्रॉफी गुरु गोरखनाथ के चरणों में अर्पित कर दी। फिल्म 'लापता लेडीज' के लिये ‘फिल्मफेयर अवार्ड’ जीतने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे रवि किशन का भव्य स्वागत किया गया। वह ट्रॉफी लेकर सीधे गोरखनाथ मंदिर गए। वहां उन्होंने गुरु गोरखनाथ के चरणों में माथा टेका और कृतज्ञता स्वरूप ट्रॉफी उनके चरणों में रख दी। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, ‘‘मैंने अपने अंदर के कलाकार को कभी मरने नहीं दिया। एक छोटे से मिट्टी के घर में पले-बढ़े होने के कारण मुझे संदेह था कि क्या मैं कभी इतना बड़ा पुरस्कार जीत पाऊंगा, लेकिन कड़ी मेहनत रंग लाती है।

लापता लेडीज फिल्म का ऑस्कर तक पहुंचना इसका प्रमाण है।’’ अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए, अभिनेता से सांसद बने रवि किशन ने कहा, ‘‘मैं यह पुरस्कार अपनी पत्नी, अपने बच्चों, अपनी निर्देशक किरण राव, निर्माता आमिर खान, टाइम्स ऑफ इंडिया और फिल्म फेयर को समर्पित करता हूं।’’ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई देने के लिए फोन किया था। गुजरात के अहमदाबाद में पिछले सप्ताह आयोजित प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवार्ड समारोह में रवि किशन को फिल्म 'लापता लेडीज' में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया था। पुरस्कार समारोह को याद करते हुए रवि किशन ने कहा, ‘‘जब मैंने मंच पर शाहरुख खान, जया बच्चन, (अमिताभ) बच्चन परिवार और पूरे फिल्मोद्योग के सामने हर हर महादेव का नारा लगाया तो पूरा स्टेडियम गूंज उठा। अहमदाबाद ने मुझे अपार प्यार दिया।''

टॅग्स :रवि किशनफिल्मफेयर अवार्डफिल्मफेयरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम