लाइव न्यूज़ :

Birthday Special Tabu: इस अभिनेता के इश्क में 15 साल तक तब्बू थीं गिरफ्तार, जानिए फिर क्यों नहीं हुए एक दूजे के

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 4, 2019 08:35 IST

तब्बू की बेहतरीन अदाकारी का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते है की वो 2 बार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड (चांदनी बार, माचिस) जीत चुकी है।

Open in App

अपने बेहतरीन अभिनय से बॉलीवुड में लम्बी पारी खेल रही तब्बू का आज जन्मदिन है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तब्बसुम हाशमी यानी तब्बू  उन कलाकारों की लिस्ट में आती हैं जो फैंस के दिलों में हमेशा राज करती हैं। तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ था। उनका पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। जो जमाल हाशमी व रिजवाना की बेटी हैं। उनके जन्म के तुरंत बाद ही उनके माता-पिता अलग हो गये थे। तब्‍बू शबाना आजमी की भतीजी और ऐक्‍ट्रेस फरहा नाज की बहन हैं। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से वह बचपन से ही फिल्मों में काम करना चाहती थीं। 

तब्बू का डेब्यू

उन्होंने पर्दे पर महज 14 साल की उम्र में देव आनंद की फिल्म 'हम नौजवान' में काम किया था। तब्बू को लॉन्च करने का क्रेडिट दिग्गज स्टार देव आनंद को ही जाता है ज‍िन्‍होंने फिल्म में अपनी बेटी के रूप में तब्बू को लॉन्च किया। इस फिल्म में उन्‍होंने एक रेप विक्टिम का रोल प्‍ले क‍िया था। बस यही वो फिल्म थी जिसने सिने जगत को तब्बू जैसी अभिनेत्री दी। 

अभिनेत्री का अफेयर 

लाखों दिलों पर राज करने वाली तब्‍बू का सुपरस्टार नागार्जुन के अफेयर को लेकर खूब चर्चाएं हुईं। दोनों एक दूसरे को बेहद पसंद करते थे। दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी।  नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे। दोनों का अफेयर करीब 15 साल तक चला था। नागार्जुन ने अपने घर के पास ही तब्‍बू को एक महंगा घर भी दिलवाया था, नागार्जुन, तब्‍बू से प्‍यार तो करते थे लेकिन वे अपनी शादी भी नहीं तोड़ना चाहते थे। यही वो कारण था जिस कारण से दोनों एकदूसरे से अलग हो गये। दोनों का रिश्ता इतना पक्का था कि तब्बू मुंबई छोड़कर हैदराबाद ही बस गई थीं।  आज तक  तब्‍बू ने अभी तक शादी नहीं की है। यही कारण है कि नागार्जुन के द्वारा शादी ना होने के कारण आज तक तब्बू ने शादी नहीं की है।

साउथ में किया कमाल

तब्बू  ने तमिल जगत में भी खूब धमाल मचाया था। वह उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड समेत तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। कहा जाता है कि इन फिल्मों में तब्बू ने कई बोल्ड सीन भी दिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने मराठी, मलयालम और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता

तब्बू की बेहतरीन अदाकारी का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते है की वो 2 बार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड (चांदनी बार, माचिस) जीत चुकी है। इतना ही नहीं  6 बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिल चुका है। अभिनेत्री तब्बू को भारत सरकार की तरफ से साल 2011 में पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया है।

शानदार करियर

तब्बू ने 'पहला पहला प्यार', 'प्रेम', 'हिम्मत', 'जीत', 'माचिस', 'चाची 420', 'हेरा फेरी', 'चांदनी बार', 'चीनी कम', 'जय हो', 'हैदर', 'दृश्यम', 'गोलमाल अगेन' ,'दे दे प्यार दे' जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी अपमकिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे' और 'भारत' है। दोनों ही फिल्में 2019 में रिलीज होगी।

टॅग्स :तब्बूबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल