लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: जब अपने एक ट्वीट के कारण फंस गए थे विवेक ओबरॉय, झेलनी पड़ी थी लोगों की आलोचना

By मेघना वर्मा | Updated: September 3, 2019 07:08 IST

इस साल हुए लोकसभा चुनाव में विवेक ओबरॉय फिर से चर्चा में तब आए जब उन्होंने देश में हुए चुनाव के एक्जिट पोल पर एक पोस्ट शेयर किया।

Open in App
ठळक मुद्देविवेक ओबरॉय हाल ही में फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में नजर आए थे।विवेक ओबरॉय के इस ट्वीट पर विवाद इतना बढ़ गया कि उन्हें ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

विवेक ओबरॉय बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है। अपनी कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने ना सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि अपने एक्शन सीक्वल के लिए भी लोग उनके फैन है। एक्टर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 3 सितंबर 1976 में हैदराबाद में जन्में विवेक ओबरॉय बॉलीवुड के अभिनेता सुरेश ओबरॉय के बेटे हैं। एक्टिंग के साथ ही इन दिनों विवेक ओबरॉय का नाम काफी कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ा। जिसमें रिसेंट हैं उनका एक ट्वीट जिसे लेकर उनको लोगों की काफी आलोचना झलेनी पड़ी। 

मेयो कॉलेज अजमेर से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले विवेक ओबरॉय  मुंबई आए और मिठीबाई कॉलेज ज्वॉइन कर लिया। अपनी पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क गए और वहां एक्टिंग स्किल्स पर मास्टर्स डिग्री हासिल की। लेकिन क्या आपको पता है कि विवेक ओबरॉय एक्टर नहीं बल्कि स्क्रिप्ट राइटर बनना चाहते थे। उन्होंने कई फिल्मों में हाथ भी आजमाया। मगर साल 2002 में आई फिल्म कंपनी ने उनकी किस्मत बदल दी। इस फिल्म के लिए विवेक को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी दिया गया। 

वहीं सलमान खान के साथ ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय की जिंदगी में एंट्री ली विवेक ओबेरॉय ने। फिल्म क्यों हो गया ना के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। दोनों का प्यार परवान चढ़ा। अक्सर हर जगह दोनों साथ भी नजर आने लगे। मगर इन दोनों का रिश्ता तब मीडिया के सामने आया जब ऐश्वर्या के लिए सलमान के खिलाफ विवेक ओबरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और सलमान पर आरोप लगाए। इस घटना को मीडिया में खूब हवा मिली। इसके बाद विवेक और ऐश्वर्या का रिश्ता भी बहुत दिनों तक नहीं चल पाया और सलमान और विवेक दोनों के बीच बात बंद है। 

सलमान और ऐश्वर्या को लेकर ही किया था ट्वीट

इस साल हुए लोकसभा चुनाव में विवेक ओबरॉय फिर से चर्चा में तब आए जब उन्होंने देश में हुए चुनाव के एक्जिट पोल पर एक पोस्ट शेयर किया। दरअसल इस पोस्ट में विवेक ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय दिखाई दे रही थीं। विवेक ने जो फोटो शेयर की थी उसमें सबसे पहली फोटो में सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन दिख रही थीं। जिसमें लिखा था ओपीनियन पोल। वहीं दूसरी फोटो में विवेक खुद एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के साथ दिख रहे थे। जिसमें लिखा था एग्जिट पोल।

तीसरी फोटो में ऐश्वर्या पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही थे। जिसमें लिखा थे रिजल्ट। वहीं विवेक ने अपने इस ट्वीट के साथ लिखा क्रिएटिव...नो पॉलिटिक्स...जस्ट लाइफ। लोग ये भी कह रहे थे कि विवेक ने इस ट्वीट के बहाने ऐश्वर्या राय के रिश्तों का मजाक उड़ाया है। विवेक ओबरॉय के इस ट्वीट पर विवाद इतना बढ़ गया कि उन्हें ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

विवाद पर सोनम कपूर ने भी विवेक ओबरॉय की क्लास लगाई थी। वहीं मुंबई महिला कांग्रेस ने पुलिस को एक पत्र लिखा था जिसमें मांग की थी कि अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। विवाद बढ़ने के बाद विवेक ने अपना ट्वीट डिलीट किया और कहा था कि, "लोग इस मसले पर माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। मगर किसी मह‍िला की भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो मैं माफी मांगता हूं। 

विवेक ओबरॉय हाल ही में फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में नजर आए थे। जिसे लेकर काफी बवाल भी हुआ था। वहीं विवेक की कुछ फिल्मों में दम, साथिया, कृष 3, शूटआउट एट लोखंडवाला, मस्ती, ग्रैंड मस्ती, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, काल, कंपनी, किसान, ओमकारा, युवा, कुर्बान, क्यूं हो गया ना आदि फिल्में शामिल है।

टॅग्स :विवेक ओबेरॉयबर्थडे स्पेशलऐश्वर्या राय बच्चनसलमान खानअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?