लाइव न्यूज़ :

हैप्पी बर्थडे: अभिषेक बच्चन के 5 स्टाइल स्टेटमेंट जिन पर मिस वर्ल्ड भी हो गईं फिदा

By मेघना वर्मा | Updated: February 5, 2018 13:03 IST

अपने अंदाज और स्टाइल के लिए जाने वाले बॉलीवुड के "ब्लफमास्टर" अभिषेक बच्चन का आज 41वां जन्मदिन है।

Open in App

चाहे "गुरु" का गुरुकांत देसाई हो, "बोल बच्चन" का अब्बास अली या "दोस्ताना" का समीर कपूर इन सभी भूमिकाओं को अपने जीवंत अभिनय से सजीव करने वाले अभिषेक बच्चन आज (पाँच फरवरी) को 41 साल के हो गये। पुरानी कहावत है कि बरगद के नीचे कोई दूसरा पनप नहीं पाता। अभिषेक बच्चन के जीवन की भी सबसे बड़ी मुश्किल रही है एक बड़े बरगद जैसे पिता अमिताभ बच्चन की संतान होना। अभिषेक की तुलना अक्सर अमिताभ से की जाती है और हिन्दी सिनेमा का महानायक की तुलना में उन्हें कमतर दिखाने वालों की कमी नहीं। लेकिन अच्छे अभिनेता के साथ ही बेस्ट बेटे, बेस्ट पति और बेस्ट पिता भी हैं।  लेकिन आज हम अभिषेक के फिल्म या फैमिली की बात नहीं करेंगे। हम बात करेंगे अभिषेक बच्चन के उन 5 स्टाइल स्टेटमेंट की जिन पर मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या रॉय तक फिदा हो गईं, आम लड़कियों की तो बात ही क्या।

1- कपड़ों को करतें हैं परफेक्ट तरह से कैरी

लुक्स में परफेक्ट दिखने के लिए जरुरी है आपका परफेक्ट ड्रेसिंग सेन्स। फंक्शन चाहे जैसा भी हो अभिषेक बच्चन की तरह आपको भी हर समारोह के हिसाब से अपने ड्रेस चुनना चाहिए। जरुरी नहीं की सिर्फ कोर्ट और पैंट के साथ टाई लगाकर ही आप परफेक्ट दिखें, अभिषेक की तरह आप नार्मल से जींस या टीशर्ट में भी अच्छे से दिख सकते हैं. अभिषेक अपने कपड़ों को अच्छे से कैरी करना जानते हैं।

2- सनग्लास का चुनाव हो सही

सनग्लास, लुक को बेहतरीन बनाता है। अपने लिए सनग्लास लेते समय जरुरी है कि आप अपने फेस के शेप को ध्यान में रखें। आज कल बाजरों में हर तरफ के सनग्लास मिलते हैं लेकिन कोई भी सनग्लास आप पर सूट करे, ये जरुरी नहीं यही कारण है की अपना सनग्लास लेते समय अपने चेहरे के शेप का ख्याल जरुर दें। अभिषेक बच्चन के की तरह आप भी सनग्लास कैरी करके पा सकते हैं परफेक्ट लुक

3- दाढ़ी से दिखेंगे मेच्योर

आज के समय में पुरुषों के बीच जो सबसे हाई ट्रेंड चल रहा है वो है दाढ़ी का। अभिषेक बच्चन उन कलाकरों में से हैं जिनकी दाढ़ी दर्शकों को पसंद आती है। लोगों का ये भी मानना है कि दाढ़ी से आदमी मेच्योर भी लगता है। अभिषेक के दाढ़ी का ये लुक अपनाकर आप भी अपने आप को सबसे अलग दिखा सकते हैं। 

4- रिस्ट वाच से दिखता है स्वैग

लड़कियों की ऐसेसिरिज की बात करें तो उनमें ब्रेसलेट, नेकलेस, रिंग, चेन और ऐन्क्लेट जैसी बहुत सी चीजे होती हैं लेकिन लड़कों के ऐसेसिरिज में कुछ गिनी-चुनी चीजें ही आती हैं। लड़कों के लिए ऐसेसिरिज में सबसे फेमस है रिस्ट वाच। अभिषेक की तरह आप भी अपने लुक को एक परफेक्ट रिस्त वाच के साथ कूल बना सकते हैं। 

5- अपने अन्दर के बचपन को ना करें किल

अभिषेक बच्चन की इन तस्वीरों देख कर कहा जा सका है कि वह पिता, पुत्र और पति की जिम्मेदारियों के बीच भी अपने अन्दर के बचपन को जगा के रखते है। अपने हर समय और हर मोमेंट को वो खुलकर एन्जॉय करते हैं। फिर चाहे वो अपनी टीम को सपोर्ट करना हो या कोई भी अन्य समारोह वो अपने हर पल को खुलकर जीते हैं।

 

 

टॅग्स :अभिषेक बच्चनबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?