लाइव न्यूज़ :

Birthday Special: कभी मुंबई की चॉल में रहे विक्की कौशल, आज बॉलीवुड के बड़े स्टार एक्टर्स को दे रहे हैं टक्कर

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: May 16, 2019 08:00 IST

आज (16 मई) को विक्की कौशल अपना 31वां जन्मदिन बना रहे रहे हैं, चलिए इस मौके पर आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकही बातें बताते हैं...

Open in App

दमदार एक्टिंग और गंभीर शख्सियत से महज 7 साल में विक्की कौशल ने बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई है. आज हर कोई विक्की कौशल का फैन है खासतौर पर लड़कियां तो उनकी दीवानी है. विक्की कौशल ने अपने बॉलीवुड करियर में एक से बढ़कर एक रोल निभाए हैं. विक्की को असली पहचान फिल्म 'मसान' फिल्म से मिली। लेकिन 'संजू' में 'कमली' और 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में आर्मी अफसर के किरदार ने विक्की को रातो रात स्टार बना दिया.

आज विक्की अपना 31वां जन्मदिन बना रहे रहे हैं, चलिए इस मौके पर आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकही बातें बताते हैं.

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि विक्की कौशल टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियर भी रह चुके थे. बॉलीवुड में कदम रखने से पहले विक्की विदेश मैं नौकरी किया करते थे. लेकिन एक्टिंग में अपना करियर बनाने के चलते उन्होंने नौकरी छोड़ दी और किशोर नमित कपूर' के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया. उन्होंने  वहीं से एक्टिंग सीखी. दरसल बचपन से ही विक्की कौशल को एक्टिंग का शौक था.

विक्की कौशल ने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के दोनों पार्ट में अनुराग कश्यप को बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर असिस्ट किया था। जिसके बाद उनके करियर ने तेज़ रफ़्तार पकड़ी. विक्की कौशल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' से की थी. हालाँकि विक्की कौशल की बतौर लीड एक्टर फिल्म 'मसान' थी, जिसमें उनके किरदार को सराहा गया. इसके बाद विक्की कौशल ने कभी पीछे मूड के नहीं देखा.

खबरें थी कि फिल्म 'रमन राघव 2.0' में विक्की कौशल को कास्ट करने को लेकर अनुराग कश्यप काफी असमंजस में थे। अनुराग को लगता था की विक्की इस निगेटिव रोल के लिए परफेक्ट नहीं हैं. लेकिन ऑडिशन देने के बाद विक्की ने अनुराग को गलत साबित किया और 'रमन राघव 2.0' में अपने किरदार के लिए विक्की की खूब प्रशंसा हुई।

आपको जानकार हैरान होगी कि विक्की कौशल अपने स्ट्रगल के दिनों में मुंबई की चॉल में भी रह चुके हैं। वैसे तो विक्की कौशल मसान से फेमस हुए थे लेकिन 'राजी', 'संजू' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्मों ने उन्हें एक नई पहचान दी. आज विक्की कौशल बॉलीवुड में कई स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं।

टॅग्स :विक्की कौशलबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस