लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections: भाजपा पर लगा ''बंबई में का बा'' गाने की नकल करने का आरोप

By गुणातीत ओझा | Updated: October 15, 2020 18:36 IST

फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने भाजपा पर उनका गाना चुराने का आरोप लगाया है। उन्होंने हाल ही में मनोज वाजपेयी अभीनीत एक भोजपुरी रैप सॉन्ग बंबई में का बा बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्मकार अनुभव सिन्हा ने भाजपा पर उनका गाना चुराने का आरोप लगाया है।उन्होंने हाल ही में मनोज वाजपेयी अभीनीत एक भोजपुरी रैप सॉन्ग बंबई में का बा बनाया है।

मुंबई। फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने भाजपा पर उनका गाना चुराने का आरोप लगाया है। उन्होंने हाल ही में मनोज वाजपेयी अभीनीत एक भोजपुरी रैप सॉन्ग बंबई में का बा बनाया था। यह रैप सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज होते ही फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गया इस गाने को अब तक 70 लाख से अधिक लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं। अनुभव सिन्हा ने आरोप लगाया है कि बिहार चुनावों के लिए भाजपा द्वारा तैयार किए गए गाने को उनके ही रैप सॉन्ग की नकल कर बनाया गया है। सोशल मीडिया के जरिये उन्होंने कहा कि यह बताना जरूरी था और उन्हें उम्मीद है कि भाजपा के समर्थक उन्हें ट्रोल नहीं करेंगे। 

अनुभव ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मुझे यह नहीं कहना चाहिए लेकिन अगर मैं नहीं कहूंगा तो मुझे अपने आप से ही दिक्कत होने लगेगी। उनका आरोप है कि भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए एक कैंपेन सॉन्ग बनाया है। यह गाना मेरे सॉन्ग 'बंबई में का बा' की कॉपी है जो 6 हफ्ते पहले रिलीज हुआ है। इस सॉन्ग के 100 प्रतिशत कॉपीराइट्स मेरे पास हैं।

भाजपा इस देश की सत्ता पर काबिज है और उनका यह काम इस बात को लेकर एक खराब उदाहरण पेश करता है कि इस पार्टी के लोग दूसरों की इंटेलेक्चुएल प्रॉपर्टी की क्या इज्जत करते हैं। किसी ने भी कभी मेरी परमिशन के लिए मुझसे संपर्क नहीं किया। एक आदर्श दुनिया में इस काम के लिए उनको पैसे चुकाने पड़ते जो वे आराम से अफोर्ड कर सकते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि उनके पास एक जरूरी वजह रही होगी जो उन्होंने मुझसे संपर्क नहीं किया।

अनुभव ने आगे लिखा कि मैं खुशी-खुशी इस बात में विश्वास करना चाहूंगा कि भाजपा के सीनियर मेंबर्स से चूक हुई है और मैं इस मामले को यहीं रफा-दफा करना चाहूंगा। इसके अलावा इस मामले को कोर्ट में ले जाना मेरे बूते की बात नहीं है। जी हां, मुझे ये कहना था और मैं बस उम्मीद ही कर सकता हूं कि भाजपा के समर्थक मुझे इस बात को लेकर ट्रोल नहीं करेंगे। धन्यवाद।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बॉलीवुड गॉसिपभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!