लाइव न्यूज़ :

बिहार के IPS को मुंबई में जबरदस्ती क्वारैंटाइन किए जाने से निराश नीतीश कुमार, कहा- यह अच्छा नहीं हुआ

By अमित कुमार | Updated: August 3, 2020 11:16 IST

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर बिहार और मुंबई पुलिस के बीच आपसी तालमेल कुछ ठीक नहीं है। इस मसले पर अब बिहार के सीएम ने अपनी राय दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने आरोप लगाया है कि पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन किया गया है। । इस मामले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बयान सामने आया है।

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच में बिहार पुलिस लगातार सच सामने लाने की कोशिश में जुटी हुई है। इसी बीच ऐसी खबरें भी आ रही थी कि बिहार पुलिस को महाराष्ट्र पुलिस से बिल्कुल सहायता नहीं मिल रही है। बिहार पुलिस की टीम का नेतृत्व करने गए आईपीएस अधिकारी और पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को महाराष्ट्र की सरकार ने क्वारंटाइन कर दिया है। 

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने आरोप लगाया है कि पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन किया गया है। इस मामले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बयान सामने आया है। नीतीश ने कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ है वो ठीक नही हुआ है। उन्होंने कहा कि ये पॉलिटिकल बात नहीं है। ये तो सीधे कानूनी जिम्मेवारी है और वो जिम्मेवारी हम निभायेंगे। सीएम ने कहा कि वैसी परिस्थिति में उनसे बातचीत हमारे डीजीपी बात करेंगे।

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने रविवार रात एक बजे ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। गुप्तेश्वर पांडे ने एक वीडियो जारी करते हुए लिखा, ''ये हैं बिहार कैडर के IPS अधिकारी विनय तिवारी, जिनको मुंबई में आज रात में 11 बजे रात में जबरदस्ती क्वारंटाइन कर दिया गया है। SSR केस में जांच करनेवाली टीम का नेतृत्व करने गए थे। अब ये यहां से कहीं निकल नहीं सकते!''

एक अन्य ट्वीट में गुप्तेश्वर पांडे ने लिखा, ''आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी आज पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए आधिकारिक ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन उन्हें आज रात 11 बजे बीएमसी के अधिकारियों ने जबरन क्वारंटाइन कर दिया। अनुरोध के बावजूद उन्हें आईपीएस मेस में रहने की व्यवस्था नहीं की गई और अब उन्हें गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है।''

बिहार DGP ने कहा- रिया चक्रवर्ती करें जांच में सहयोग

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मीडिया चैनल के साथ बात करते हुए कहा कि रिया चक्रवर्ती एक इमोशनल वीडियो डालकर तीन से चार दिनों से लापता है और उनका फोन भी नहीं लग रहा है। हम चाहते हैं कि रिया सामने आएं और जांच में बिहार पुलिस का सहोयग करें। हम उनसे कुछ सवाल करना चाहते हैं। ऐसा नहीं है कि उनके सामने आते ही हम उन्हें सूली पर लटका देंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?